ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

तांडव को लेकर अमेजन प्राइम की इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित को अग्रिम जमानत 

नई दिल्ली । वेब सीरीज तांडव मामले में दर्ज एफआईआर में अमेजन प्राइम वीडियो की इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित को सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और एमएम सुंदरेश की पीठ ने यह देखते हुए राहत दी कि पुरोहित जांच में सहयोग कर रही हैं।
अदालत ने कहा दिए गए बयान के मद्देनजर हम अंतरिम आदेश की पुष्टि करते हैं और निर्देश देते हैं कि अपीलकर्ता अपर्णा पुरोहित को गिरफ्तार किए जाने की स्थिति में उसे गिरफ्तार करने वाले अधिकारी/ट्रायल कोर्ट द्वारा ट्रायल द्वारा तय किए जाने वाले नियमों और शर्तों पर जमानत पर रिहा किया जाएगा। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी और सिद्धार्थ लूथरा ने अदालत को बताया कि पुरोहित जांच में सहयोग कर रहे हैं।

शीर्ष अदालत ने इससे पहले 5 मार्च 2021 को पुरोहित को गिरफ्तारी से अंतरिम जमानत प्रदान किया था। उन पर उत्तर प्रदेश पुलिस कर्मियों हिंदू देवताओं के गलत चित्रण और वेब श्रृंखला में प्रधान मंत्री की भूमिका निभाने वाले चरित्र को लेकर सवाल खड़े किए गए थे। इससे पहले शीर्ष अदालत ने 27 जनवरी 2021 को वेब सीरीज के निर्देशक अली अब्बास जफर को किसी भी कठोर कार्रवाई से अंतरिम संरक्षण देने से इनकार कर दिया था।

पुरोहित ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत में अपील की जिसमें उनकी अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया गया था। 19 जनवरी 2021 को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के रौनिजा गांव के बलबीर आजाद की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Related Articles

Back to top button