ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

मेरठ। प्रेमिका के साथ अय्याशी करने के लिए घर पर ही युवक ने मां-बाप को बंधक बनाकर 14 लाख कैश, गहने लूटे।

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बेटे ने महंगे शौक पूरे करने और गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए अपने ही घर में लूटपाट की. उसने दोस्तों की मदद से मां-बाप को बंधक बनाया और कैश के साथ जेवरात भी लूट लिया. बेटे ने पुलिस से बचने के लिए मोबाइल के कॉल, मैसेज और चैट डिलीट कर दिए थे, लेकिन, गूगल बैकअप से पुलिस को सारी चैट हिस्ट्री मिल गई और सच सामने आ गया. दरअसल, शनिवार रात शहर के परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर सेक्टर 4सी में सिंघाड़ा आढ़ती योगेश कुमार के घर में 14 लाख रुपए कैश और सोने, चांदी के जेवरात की लूट हुई थी. परिवार ने थाना परतापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी. पुलिस की तहकीकात में घर लूटने वाला कोई और नहीं आढ़ती का बेटा और उसके दोस्त निकले. पुलिस ने आढ़ती के बेटे और दोस्तों से लूट की रकम और जेवर भी बरामद कर लिए हैं. पुलिस ने 24 घंटे में ही केस सॉल्व किया. सिंघाड़े का आया था कैश आढ़ती योगेश के तीन बच्चे हैं. बड़ा बेटा नमन है, इसके बाद एक बेटी और एक छोटा बेटा है. नमन ने ही अपने 3 दोस्त चिंटू सैनी, शिवम सैनी, शिवम गिल, जो पड़ोस में ही रहते हैं, उनके साथ मिलकर अपने घर में लूट की. दरअसल, आढ़ती का सिंघाड़े का पेमेंट आया था. नमन को पता था कि पापा ने पैसे कहां रखे हैं. उसे सेफ की चाबी से लेकर सारी चीजों का आइडिया था. इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए नमन ने दोस्तों को सारी सूचना दी और वारदात को अंजाम दिया. पुलिस से कहा- घर के पैसे चुराकर ऐश का प्लान था पुलिस के अनुसार, नमन के पिता योगेश ने बताया कि नमन बिगड़ गया है. उसके बहुत महंगे शौक हैं. गलत कामों में भी पड़ गया है. इसकी वजह से उसको पिता से अक्सर डांट पड़ती थी. उसे अपने महंगे शौक, गलत आदतें पूरा करने के लिए पैसा चाहिए था. पिता ने बेटे को पैसा देना बंद कर दिया था. इसलिए नमन ने इस घटना को अंजाम दिया. उसने पुलिस के सामने पूरी घटना कबूल की. उसने बताया कि घर से पैसे चुराकर ऐश करने का प्लान था. नमन ने दोस्तों को बताई सारी प्लानिंग नमन ने पुलिस को बताया कि उसने दोस्तों को पूरी प्लानिंग बताई थी. कैश और जेवर लूटकर आपस में बांटने और सारे खर्चे पूरे करने का प्लान था. नमन के दोस्त भी इस साजिश में पैसे के लालच में उसके साथ हो लिए. नमन ने मोबाइल कॉल, मैसेंजर और वॉट्सऐप से लगातार इन तीनों लड़कों को शनिवार को संपर्क किया. घर में पैसा कहां रखा है? क्या हो रहा है इसकी सूचना देता रहा. रात ढाई बजे नमन ने घर का दरवाजा खोलकर बुलाया रात ढाई बजे ये तीनों लड़के मुंह ढंक कर चुपचाप नमन के घर में दाखिल हुए. नमन ने उनके लिए दरवाजा भी खोला, सेफ की लोकेशन बताई. इन दोस्तों ने नमन के परिवार को बिस्तर से बांधा और हथियार का खौफ दिखाकर कैश और जेवर लूटकर ले गए. सभी ने मुंह ढंका था इसलिए कोई इन्हें पहचान नहीं सका. लुटेरों के जाने के बाद आढ़ती ने रात को ही परतापुर थाने में घर से 14 लाख रुपए और जेवर की लूट की शिकायत दी. गूगल बैकअप से पुलिस ने चैट हिस्ट्री निकाली, तब खुली वारदात इतनी बड़ी लूट से पुलिस भी सकते में आ गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने जब आढ़ती के परिवार के लोगों के मोबाइल चेक किए तो नमन के मोबाइल से सारा राज सामने आ गया. नमन ने सारे कॉल, मैसेज और चैट डिलीट कर दिए थे. लेकिन, गूगल बैकअप से पुलिस को सारी चैट हिस्ट्री मिल गई और सच सामने आ गया. नमन की चैट हिस्ट्री में लूट की पूरी प्लानिंग थी. एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि पुलिस ने आढ़ती के बेटे और तीनों दोस्तों को पकड़ा. पूछताछ में इन लड़कों ने सारी सच्चाई बता दी है. पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button