ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

 संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं होंगे राहुल गाँधी 

नई दिल्ली।  कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं होंगे। पार्टी सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेना व्यावहारिक नहीं है क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा और 29 दिसंबर तक चलेगा। गुजरात चुनाव कार्यक्रम के कारण सत्र एक महीने की देरी से आहूत किया जा रहा है।
केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। राहुल गांधी के लिए संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा आज कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में हमने दो चीजों पर चर्चा की। पहली हमारी पार्टी का पूर्ण अधिवेशन होगा। इसे हमने फरवरी के दूसरे पखवाड़े में आयोजित करने का फैसला किया है। यह तीन दिवसीय अधिवेशन छत्तीसगढ़ के रायपुर में होगा।“
वेणुगोपाल ने कहा दूसरा हमने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भविष्य के कदम की समीक्षा की और चर्चा की। हमने 26 जनवरी से एक बड़ा अभियान हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाने का फैसला किया है। यह अभियान दो महीने का होगा।
उन्होंने कहा इस अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों और बूथों को कवर करने के लिए ब्लॉक-स्तरीय यात्राएं की जाएंगी। पार्टी इस यात्रा के दौरान मूल संदेश के बारे में राहुल गांधी का एक पत्र सौंपेगी। इस ब्लॉक स्तरीय यात्रा के दौरान ग्राम सभा होंगी और ध्वजारोहण होगा।

Related Articles

Back to top button