ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

4-4 साल के सश्रम कारावास के साथ 40-40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया

मंदसौर: मंदसौर में विशेष न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार बाजोलिया की कोर्ट ने स्मैक तस्करी करने वाले दो आरोपियों मुबारिक पिता प्यारा अजमेरी (21) साल निवासी वादाखेडी थाना वायडीनगर जिला मंदसौर और मेहबूब पिता इब्राहिम ( 21) साल निवासी वादाखेडी थाना वायडीनगर को 4-4 साल के सश्रम कारावास और 40-40 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया है।अभियोजन सहायक मीडिया सेल प्रभारी बलराम सोलंकी ने बताया कि 8 नवंबर 2014 को थाना पिपलियामंडी में पदस्थ एएसआई हेमंत शर्मा को मुखबिर सूचना मिली कि बोलेरो एमपी 14 सीबी 2564 से मंदसौर की ओर से दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर राजस्थान की तरफ जाने वाले हैं। सूचना पर टीम ने बोतलगंज टोल प्लाजा के पास जय भवानी ढाबे के सामने नाकाबंदी कर आरोपी मुबारिक पिता प्यारा अजमेरी निवासी वादाखेडी और मेहबूब पिता इब्राहिम नि. वादाखेड़ी को पकड़ा। उनके कब्जे से 110 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत प्रकारण दर्ज कर जांच के बाद प्रकरण न्यायलय में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई गई। प्रकरण में अभियोजन का सफल संचालन उप संचालक अभियोजन एसके जैन द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button