ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

रेणुका चौधरी का पलटवार पीएम मोदी ने मेरी तुलना शूर्पणखा से की थी तब मीडिया कहां थी 

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्धारा पीएम नरेंद्र मोदी को रावणकहने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। बयान को लेकर बीजेपी ने खरगे व पूरी कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है। इसी बीच अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रेणुका चौधरी खरगे के बचाव में उतर आईं हैं। सांसद रेणुका चौधरी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। रेणुका का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार उनकी तुलना शूर्पणखा से की थी तब मीडिया कहां थी? रेणुका के इस ट्वीट के बाद 2018 में पीएम के बयान की कई वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू हो गए हैं। रेणुका चौधरी के ट्वीट के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके पक्ष व विपक्ष में उतर आए हैं। कई सोशल मीडिया के यूजर्स ने उनके दावा का खंडन किया है। उनका कहना है कि पीएम ने उन्हें कभी शूर्पणखा नहीं कहा। ट्विटर पर सामने आए राज्यसभा के पुराने वीडियो में पीएम मोदी ने कहा था…सभापति जी..मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप रेणुका चौधरी जो की मत रोकिए। रामायण सीरियल के बाद आज इस तरह की हंसी सुनने का सौभाग्य मिला है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा बीजेपी नगरपालिका तक के चुनाव में कहती है मोदी को वोट दो…क्या मोदी यहां काम करने आएंगे? पीएम हर वक्त अपनी ही बात करते हैं…आप किसी को मत देखो… मोदी को देखकर वोट दो। तुम्हारी सूरत कितनी बार देखना? कॉरपोरेशन में भी तुम्हारी सूरत देखना एमएलए के इलेक्शन में भी तुम्हारी सूरत देखना एमपी इलेक्शन में भी तुम्हारी सूरत देखना..हर जगह..आपके रावण के जैसे 100 मुख हैं क्या? भाजपा ने खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को रावण कहने पर जोरदार पलटवार कर कहा है कि खड़गे सोनिया गांधी और राहुल गांधी की जुबान बोल रहे हैं और उन्हें इसका जवाब गुजरात की जनता से मिलेगा। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया है वह निंदनीय है।

Related Articles

Back to top button