ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेशमुरैना

मुरैना 20 एवं 21 जनवरी को पड़ने वाली ’’शनिश्चरी अमावस्या पर शनि मंदिर पर होगा विशेष मेला मेले में लगभग 5 से 6 लाख श्रृद्धालुओं के पहुंचने की संभावना विशेष 3 रेलगाड़ियों को चलाने एवं शनिश्चरा रेल्वे स्टेशन पर विशेष प्रबंधन करने के संबंध में कलेक्टर ने रेलवे मण्डल प्रबंधक को लिखा पत्र

मुरैना 29 नवम्बर 2022/मुरैना जिले में होने वाले धार्मिक मेलो में प्रमुख रूप से तहसील बानमौर के एेंती ग्राम में शनिचरा रेल्वे स्टेशन से 4 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर स्थापित श्री शनि मंदिर में 20 एवं 21 जनवरी को पड़ने वाली ’’शनिश्चरी अमावस्या’’ पर विशेष मेला आयोजित होगा। इस मेले में लगभग 5 से 6 लाख श्रृद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेला के अवसर पर तीन विशेष रेलगाड़ियों के फेरे बढ़ाने तथा आवश्यक बोगियां बढ़ाने के लिये उत्तर मध्य रेल्वे रानी वीरंगना लक्ष्मी बाई के मण्डल प्रबंधक को पत्र लिखा है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अंकित अस्थाना ने रेल्वे मण्डल प्रबंधक को लिखे पत्र में कहा है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के चेप्टर 5 की धारा 35,36 एवं 37 के प्रावधानों के अन्तर्गत रेलवे विभाग को इस मेले के आयोजन के संबंध में स्टेशन मैनेजर शनिचरा एवं मुरैना को नोडल अधिकारी घोषित कर तथा आपदा प्रबंधन की पूरी कार्य योजना ’’प्लान’’ तैयार करने एवं तैयार किये गये प्लान की एक प्रति जिला कार्यालय को भिजवाने के लिये पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि रेलवे विभाग वर्ष 2023 में शनिश्चरी अमावस्या को आयोजित होने वाले मेला एवं अन्य मेले में श्रृद्धालुओं की भीड़ को देखते हुये आवश्यक व्यवस्थायें कराई जाना है इसके लिये मेला से एक दिन पूर्व से ही इस स्टेशन के लिये अधिक ट्रेने चलाने तथा जो ट्रेन चलायें तथा जो ट्रेन चल रहीं है, उनके फेरे बढ़ाये जायें एवं ट्रेनों में डिब्बों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है, का पत्र लिखा है। रेलवे प्रबंधन, प्रावधानों अन्तर्गत आपदा प्रबंधन की कार्य योजना ’’प्लान’’ तैयार करें एवं आवश्यकतानुसार अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाये एवं आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाये। शनिश्चरा, ग्वालियर एवं बिरलानगर रेलवे स्टेशन पर टिकिट के अधिक काउण्टर बनाये जायें, उनमें ही रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिये पर्याप्त छाया, पेयजल व्यवस्था, शौचालय प्रबंध एवं लाईट का प्रबंध किया जाना आवश्यकता होगा। समस्त व्यवस्थाओं की जानकारी हिन्दी भाषा में बोर्ड लगाकर प्रदर्शित किया जाये, जिससे यात्रीगणों को को ट्रेनों के आवागमन की जानकारी ’’उद्घोषणा’’ से प्राप्त हो सके एवं अन्य जानकारियां भी मिल सके। एक्शन प्लान तैयार कर अपर जिला दण्डाधिकारी एवं कार्यपालन अधिकारी आपदा प्रबंधन अभिकरण जिला मुरैना को भिजवाई जाये। उन्होंने कहा है कि इस धार्मिक मेले में रेलवे प्रबंधन शीघ्र समुचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button