ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहुंचे उज्जैन, दोपहर करेंगे महाकाल दर्शन l

मध्यप्रदेश में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मंगलवार को सातवां दिन है। यात्रा सुबह सांवेर से शुरू हुई। यात्रा उज्जैन जिले में पहुंच चुकी है। राहुल गांधी दोपहर बाद बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। साथ ही बड़ी सभा को भी संबोधित करेंगे। इसे लेकर उज्जैन में भी तैयारी कर ली गई है। भारत जोड़ो यात्रा का उज्जैन के रास्ते में मयंक जाट ढाबे पर टी ब्रेक हुआ। यहां राहुल गांधी ने श्री राम कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल खरसौद खुर्द बड़नगर के बच्चों के साथ चाय-नाश्ता किया। उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य को लेकर बात भी की। मंगलवार को यात्रा की शुरुआत के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। इससे पहले सोमवार को इंदौर में राहुल गांधी ने यात्रा निकालकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इसमें भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। यात्रा के अपडेट्स... - सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- राहुल गांधी को वकीलों ने महू में संविधान की किताब सौंपी थी। कहा था कि जिस तरह आज संविधान की आत्मा को जख्मी कर रहे हैं, उसके खिलाफ हम आपके साथ हैं। हमें भरोसा है संविधान की आत्मा को आप जख्मी नहीं होने देंगे। आज किसानों की बातों को गौण बना दिया गया है। पूरे देश में मंदिर-मस्जिद का माहौल बना दिया गया है। जिस महाकाल लोक की शुरुआत कमलनाथ ने की थी, वहां भी राहुल गांधी आशीर्वाद लेने जाएंगे। - शोभा ओझा ने कहा- बीजेपी की सरकार में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कुचल दिया गया है। लोगों को जबरन जेलों में बंद किया गया है। भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन मिल रहा है। लोग स्वत: जुड़ रहे हैं। हमने प्रशासनिक स्तर पर बसें नहीं लगाईं न ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुलाया। - प्रेस कॉन्फ्रेंस का स्थान निनोरा से बदलकर उज्जैन करने पर विवाद की स्थित बनी। शोभा ओझा ने माफी मांगकर मामला संभाला। - उज्जैन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में शोभा ओझा ने कहा- राहुल गांधी की यात्रा इतिहास में पहली इतनी बड़ी यात्रा है। ये यात्रा राजनीति से बहुत ऊपर उठकर है। इसमें अलग-अलग पार्टी के लोग शामिल हो रहे हैं। कल आरएसएस के कुछ लोग शामिल हुए थे। - राहुल गांधी और कमलनाथ गर्भगृह में महाकाल दर्शन करेंगे। अन्य 4-5 नेताओं को नंदी हाल तक लाया जाएगा। इसकी पुष्टि उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने दैनिक भास्कर से की। - टी ब्रेक के दौरान राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने बच्चों के साथ डांस किया। - राहुल गांधी दोपहर करीब 3 बजे उज्जैन के तपो भूमि में जैन संत प्रज्ञा मुनि सागर का आशीर्वाद लेंगे। वे यहां महावीर स्वामी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण भी करेंगे। - निनोरा के पास बलराम जाट ढाबे पर टी ब्रेक हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button