ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भोपाल के वन विहार में गड़बड़ी की शिकायत पर सेंट्रल जू अथारिटी ने मांगा जवाब

भोपाल। भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में गड़बड़ियों की शिकायत पर सेंट्रल जू अथारिटी ने मप्र सरकार के वन विभाग से जवाब मांगा है। वन्यजीव विशेषज्ञ अजय दुबे की शिकायत पर सोमवार को सेंट्रल जू अथारिटी की डीआइजी फारेस्ट आकांक्षा महाजन ने चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन जसबीर सिंह चौहान को वन विहार की गड़बड़ियों से जुड़े सात बिंदुओं पर नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब तलब किया है। डीआइजी महाजन ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है कि पिछले दिनों वन विहार में सियार को कुचलने के मामले के जांच रिपोर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उसकी हिस्ट्री कार्ड, टाइगर को पत्थर मारने का प्रकरण, जून में शौर्य नामक टाइगर के इनक्लोजर से भागने की जांच रिपोर्ट और सुधार के कदम की जानकारी, उक्त टाइगर के इनक्लोजर की डिजाइन, जून रूल्स के तहत वन विहार में नेशनल पार्क और जू के बीच डिमार्केशन की जानकारी और सबसे महत्वपूर्ण बिंदु जिसमें नेशनल वाइल्ड लाइफ बोर्ड से वन विहार नेशनल पार्क में जू खोलने की सैद्धांतिक अनुमति पर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा मार्च-2022 में स्वीकृत वन विहार के मास्टर प्लान के क्रियान्वयन पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई है।

इनका कहना है

हम सियार को कुचलने वाले वीआइपी कार चालक और लापरवाह वन विहार कर्मचारियों-अफसरों पर कठोर दंड चाहते हैं। वन विहार के वन्य प्राणियों के निकट चल रही एसएएफ की जानलेवा फायरिंग रेंज को 2016 में एनजीटी ने हमारी पिटीशन पर बंद करने के आदेश दिए थे। मैं उम्मीद करता हूं कि मध्य प्रदेश सरकार का वन विभाग इस मुद्दे पर संवेदनशीलता से कार्यवाही करेगा।

अजय दुबे, वन्यजीव विशेषज्ञ

Related Articles

Back to top button