ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

अमृतसर से आए गोताखोरों ने की तलाश, युवक का नहीं चला पता

बैजनाथ:हिमाचल के चंबा की चमेरा झील में लापता हुए युवक की बाइक गोताखोरों ने बरामद कर ली है, लेकिन अभी तक लापता युवक अभिषेक का कुछ पता नहीं चल सका है। 15 नवंबर से लापता डलहौजी के अभिषेक को तलाशने के लिए NDRF और पुलिस की टीम ने जलाशय में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।जिस स्थान पर अभिषेक की बाइक के साथ चमेरा झील में डूबने की आशंका जताई जा रही है, उस स्थान पर झील का पानी 2100 फीट के करीब गहरा होने के कारण गोताखोरों ने भी गहराई में उतरने से अपने हाथ खड़े कर लिए हैं। इतना ही नहीं, बाइक को तलाशने के लिए जलाशय में डाली गई चुंबक से भी बात नहीं बनी। NDRF की टीम भी झील में तलाशी अभियान चलाने के बाद नाकाम साबित रही थी।DC से परिजनों ने लगाई थी गुहारपरिजनों ने इस बारे में DC चंबा से मुलाकात कर जल्द अभिषेक को ढूंढ़ने की पिछले दिनों गुहार लगाई थी। जिस पर उपायुक्त ने NHPC प्रबंधन को इस बारे में अवगत कराकर जल्द कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद अमृतसर से गोताखोरों को बुलाया गया। उन्होंने शनिवार को चमेरा जलाशय में लापता युवक को तलाशने के लिए अभियान आरंभ किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।2100 फीट गहरे पानी में उतरे गोताखोरगोताखारों ने जलाशय में 2100 फीट गहराई में पहुंचकर बाइक को तलाश लिया। जिसे बाद में क्रेन के सहारे जलाशय से बाहर निकाला गया। लेकिन अभी तक लापता युवक का कोई पता नहीं चल सका है। उसे ढूंढ़ने के लागातार प्रयास किए जा रहे हैं। SDM जगन ठाकुर ने बताया कि NHPC प्रबंधन की ओर से अमृतसर से गोताखोरों के चार सदस्यों की टीम को बुलाकर जलाशय से बाइक बाहर निकाली है। लापता युवक का पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button