ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नमकीन व्यवसायी के बेटे की मौत, पहले हाथ ठेले से टकराई कार, फिर डिवाइडर से टक्कर, एयरबैग खुले, दूसरा घायल

दमोह: दमोह में फिर जबलपुर स्टेट हाईवे पर सड़क हादसे में दमोह जिले के नमकीन व्यवसायी गुजराती परिवार के बेटे की मौत हो गई है। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे जबलपुर रेफर किया गया है। तीन दिन पहले इसी मार्ग पर जबलपुर नाका के पास भी एक बाइक सवार की मौत हो गई थी और एक छात्रा घायल हुई थी।शनिवार देर रात नमकीन व्यवसायी गुजराती के बेटे कल्पेश जैन किल्लाई नाका से होते हुए अपने एक रिश्तेदार के साथ जबलपुर नाका की ओर जा रहे थे, तभी मोड़ पर एमपीईबी कार्यालय के सामने अचानक एक हाथ ठेला से उनकी गाड़ी टकराई और फिर डिवाइडेड से जाकर टकरा गई।इस टक्कर में उनकी कार के दोनों एयरबैग खुल गए, लेकिन टक्कर इतनी जोर से थी एयरबैग खुलने के बाद भी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां, पर कल्पेश जैन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।वहीं पारस नाम का रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल था जिसे रात में ही जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया है।मातम में बदली शादी की खुशियांगुजराती परिवार में शादी समारोह चल रहा था। रिश्तेदारों की आवाजाही शुरू थी देर रात करीब 12 से 1 के बीच कल्पेश अपने रिश्तेदार पारस के साथ कहीं घूमने निकले थे और यह हादसा हो गया इधर खबर मिलते ही परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।कई जिलों में फेमस है गुजराती का नमकीनदमोह शहर में बनने वाले गुजराती नमकीन और मिठाइयों का क्रेज दूसरे कई जिलों यहां तक कि मध्यप्रदेश के बाहर भी है। गुजराती परिवार का यह नमकीन और मिठाई का कारोबार काफी बड़ा है और यह चर्चित व्यवसायी है। दमोह जिले के अलावा प्रदेश के बाहर के कई जिलों में इनके नमकीन की डिमांड है।

Related Articles

Back to top button