ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

टमस नदी के कोनी घाट से बालू भरकर लाते समय चालक गिरफ्तार, अवैध परिवहन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

रीवा: अतरैला पुलिस ने कसियारी मोड़ के पास घेराबंदी कर पकड़ारीवा जिले के कसियारी मोड़ के पास घेराबंदी कर रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक टमस नदी के कोनी घाट से बालू भरकर चालक लौट रहा था। उसको रोककर परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए। हालांकि चालक के पास कोई रिकॉर्ड नहीं मिले है।ऐसे में अतरैला पुलिस ने अपराध क्रमांक 228/22 आईपीसी की धारा 379, 414 एवं 4/21 खनिज अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को अतरैला थाने में खड़ा कराया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के रेत कारोबारियों में हड़कंप की स्थितियां है।अतरैला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल की मानें तो 22 नवंबर की शाम कसियारी मोड़ के पास नीले कलर की ट्रैक्टर-ट्रॉली बालू से लोड मिला है। ट्रैक्टर को रोका तो वाहन का रजिस्ट्रेशन नहीं था। पूछताछ में चालक ने अपना नाम धीरू उर्फ धीरेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र देवेन्द्र मिश्रा 18 वर्ष निवासी कोनी थाना अतरैला का होना बताया।ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड़ बालू के संबंध में कागजात मांगे गए, लेकिन चालक उपस्थित नहीं कर पाया। ऐसे में पूछताछ के लिए थाने ले आया। तब चालक ने कहा कि ट्रॉली में लोड़ बालू को वह कोनी घाट से बिक्री करने लाया है। जांच में रेत का अवैध परिवहन मिलने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खनिज अधिनियम की धाराओं का प्रकरण बनाते हुए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button