ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

एक्टर Jason David Frank का 49 साल की उम्र में निधन

हॉलीवुड स्टार जेसन डेविड फ्रैंक का निधन हो गया। अमेरिकन टेलीविजन सीरीज ‘पावर रेंजर्स’ में ग्रीन रेंजर की भूमिका निभाकर मशहूर हुए जेसन डेविड फ्रैंक ने 49 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका निधन टेक्सास में हुआ। एक्टर के निधन की जानकारी उनके मैनेजर ने उनके प्रशंसकों को दी। हालांकि जसन के निधन की क्या वजह है वह क्लियर नहीं हो पाया है, लेकिन उनके निधन से इंडस्ट्री में गम का माहौल छा गया है। जेसन डेविड फ्रैंक के निधन की खबर सुनकर उनके करीबी दोस्तों यकीन नहीं कर पा रहे हैं, सोशल मीडिया पर एक्टर के निधन पर फैंस और फ्रेंड्स शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।जेसन डेविड फ्रैंक के निधन की पुष्टि करते हुए उनके मैनेजर जस्टिन हंट ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘हमने एक बहुत ही अच्छे इंसान को खो दिया है। इस मुश्किल दौर में हम आपसे ये गुजारिश करते हैं कि आप उनके परिवार और दोस्तों की प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करें।

वह अपने परिवार, दोस्तों और फैंस से बेहद प्यार करते थे। उन्होंने हम सब बहुत याद करेंगे। 49 साल के एक्टर की मौत की असल वजह अब तक सामने नहीं आई है।पावर रेंजर्स फेम जेसन डेविड फ्रैंक के निधन के बाद उन्हें उनके फ्रेंड्स और फैंस सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। पावर रेंजर्स में मिस्टर फ्रैंक के साथ काम करने वाले उनके को-स्टार इ जोन्स ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा है। जेसन डेविड फ्रैंक भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। अपने परिवार के एक और खास सदस्य को खोने से मेरा दिल काफी उदास हो गया है’। 90 के दशक की पॉपुलर सीरीज ‘पावर रेंजर्स’ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जेसन डेविड फ्रैंक के निधन से सभी रेंजर्स काफी ज्यादा दुखी है। मिस्टर फ्रैंक कई सालों से फैंस के चेहरे पर हमेशा एक खुशी लेकर आए हैं। हम आपको बहुत याद करेंगे। अच्छी शक्तियां हमेशा आपको प्रोटेक्ट करें’।

Related Articles

Back to top button