ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेशमुरैना

ग्वालियर होम गार्ड की पत्नी ने लगाई फांसी मौत

ग्वालियर में होमगार्ड जवान की पचास वर्षीय पत्नी ने फांसी लगा ली। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के बाबूजी की बगिया रविदास पार्क के पास गुढ़ा माधौगंज की है। घटना का पता चलते ही परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र के बाबूजी की बगिया रविदास पार्क के पास रहने वाले हरिसिंह रावत होमगार्ड जवान है। उनके परिवार में दो बेटे और पत्नी है। सोमवार की शाम करीब पांच हरिसिंह रावत की पत्नी सरोज ने अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर उससे लटकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही परिजन सरोज को लेकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे, यहां पर सरोज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस जांच में आस-पास के लोगों से पता चला है कि सरोज काफी समय से गृह कलेश से परेशान थी और संभवत इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है। पीएम रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई माधौगंज थाना प्रभारी महेश शर्मा का कहना है कि एक पचास वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जान दी है। जांच के बाद मर्ग कायम कर मृतका का शव पीएम हाउस भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button