ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

इंस्टाग्राम से युवक ने की दोस्ती, स्कूल जाने निकली थी छात्रा, बाइक में घूमाने के बहाने ले गया था आरोपी

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 16 साल की स्टूडेंट को अगवा कर रेप करने का मामला सामने आया है। छात्रा से युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की थी। इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे थे। सोमवार की सुबह छात्रा स्कूल जाने निकली थी। तभी उससे मिलने के लिए युवक आया और अपनी बाइक में बैठाकर चाचा के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार 16 साल की लड़की तखतपुर में अपनी बुआ के घर में रहकर दसवीं कक्षा में पढ़ रही थी। रोज की तरह वह सोमवार की सुबह करीब सात बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह दोपहर तक घर नहीं लौटी, तब परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। घबराए परिजनों ने स्कूल और उसकी सहेलियों से भी जानकारी जुटाई। तब भी वह नहीं मिली।तखतपुर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।बाइक में छोड़कर भाग गया युवकइधर, दोपहर बाद शाम होने से पहले ही तखतपुर क्षेत्र के राजपुर निवासी युवक पंकज खांडे लड़की को अपनी बाइक से लेकर आया और उसे छोड़कर भाग निकला।परिजनों को बताई आपबीती, तब ले गए थानालड़की को घर आते देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली। उसने पूछताछ में पूरी घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि पंकज खांडे उसे अपनी बाइक से अपने गांव ले गया, जहां अपने चाचा के घर में उसने उसके साथ गलत काम किया। मामला सामने आने पर परिजन लड़की को लेकर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती, युवक से बातचीत करती थी छात्रापुलिस की पूछताछ में छात्रा ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से पंकज खाण्डे से हुई थी। इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करते थे। सोमवार की सुबह वह बिना बताए मिलने के लिए आ गया। तब वह स्कूल जाने के लिए निकली थी। उसने अपनी बाइक से घूमाने की बात बोला और अपने चाचा के घर ले गया। वह लड़के की हरकतों का विरोध करती रही। पर वह एक नहीं सुना।

Related Articles

Back to top button