ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

बाजार में बताई जा रही 15 लाख कीमत, मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिले

औरैया: औरैया में चोरी हुए मोबाइल को लोगों को सौंपती एसपी।जिले में मोबाइल चोरी की सूचना पर सर्विलांस टीम ने 15 लाख के 105 मोबाइल चोरी के बरामद किए हैं। आज सम्बंधित लोगों को एसपी कार्यालय बुलाकर एसपी चारु निगम ने मोबाइल वितरित किए। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल गए। उन्होंने पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।जिले में मोबाइल चोरी की घटनाओं को दर्ज किया गया था। अधिक मामले हो जाने पर सर्विलांस टीम सक्रियता से लगी और चोरी हो चुके मोबाइल को सर्विलांस की मदद से तलाश शुरू की। इस दौरान टीम ने 15 लाख कीमत के 105 मोबाइल बरामद कर लिए। जिनके पास से मोबाइल बरामद हुए उन सबका कहना था कि ये मोबाइल उन्हें पड़ा हुआ मिला था।मोबाइल वापस मिलने के बाद एसपी के साथ सेल्फी लेती युवती।ऐसे मिल जाता है चोरी हुआ मोबाइलहर मोबाइल का अपना आईएमईआई नंबर होता है, जिसकी डिटेल फोन बनाने वाली सभी कंपनी के पास मौजूद रहती है। सिम चेंज कर क्रिमिनल भले ही ये समझता हो कि पुलिस अब उस तक नहीं पहुंच सकती, लेकिन जैसे ही मोबाइल में दूसरा सिम डाला जाता है, इसकी इंफॉर्मेशन उस कंपनी को लग जाती है। आईएमईआई के माध्यम से भी ये पता लग जाता है कि कौन किस नंबर पर बात कर रहा है। बस पुलिस के लिए यही जानकारी महत्वपूर्ण साबित होती है। फोन ऑफ होने पर भी लोकेशन का पता लगाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button