ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
टेक्नोलॉजी

जानिए क्या है Google Maps में AR ‘Live View’ फीचर

Google Maps एक बेहद काम की ऐप है यही कारण है कि हर कोई इस ऐप का इस्तेमाल करता है। Google भी इस ऐप में समय समय पर अपडेट लाकर इसे बेहतर बनाता रहता है। अब कंपनी एक बार फिर अपनी ऐप में नया फीचर लेकर आई है।

गूगल ने घोषणा की है कि वह चुनिंदा शहरों में अपने गूगल मैप्स ऐप में एक नया ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) ‘Live View’ फीचर शुरू करने जा रही है। गूगल इस फीचर को एंड्रॉइड और आईओएस दोनों के लिए एक साथ ही ला रही है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह नया फीचर अगले हफ्ते से लंदन, लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क, पेरिस, सैन फ्रांसिस्को और टोक्यो में शुरू हो जाएगा।

गूगल के नए ‘Live View’ फीचर से जब यूजर्स अपने फोन को पकड़ेंगे और इसे अपने आसपास की दुनिया में पॉइंट करेंगे तो उन्हें कॉफी की दुकानें और एटीएम भी दिखेंगे। इसके लिए यूजर्स को अपनी गूगल मैप्स ऐप में सर्च बार में कैमरा बटन पर टैप करना है। फिर अपने फोन के कैमरे को अपने आस-पास की इमारतों और स्थानों पर पॉइंट करने की जरूरत पड़ती है। इसके बाद अपनी फोन स्क्रीन पर पॉप अप होते डॉट्स को देखें, यही डॉट्स किसी ना किसी लैंडमार्क को बताएगी।

गूगल ने सितंबर में Live View के साथ सर्च की जानकारी भी दी थी। इसके अलावा यूजर्स एक ‘फास्ट चार्ज’ फ़िल्टर सेट कर सकता है, जो उन्हें 50 kW चार्जर या इससे अधिक वाले स्टेशनों को खोजने में मदद करेगा।

Google अपनी accessible places की सुविधा को विश्व स्तर पर भी उपलब्ध करा रहा है, जो यूजर्स को यह देखने की अनुमति देता है कि मैप्स पर कोई व्हीलचेयर accessible है या नहीं। गौरतलब है कि कंपनी ने accessible places को 2020 में ऑस्ट्रेलिया, जापान, यूके और यूएस में लॉन्च किया था।

Related Articles

Back to top button