मध्यप्रदेशमुरैना
जौरा नवागत जिला शिक्षा अधिकारी ए.के.पाठक का जौरा में कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने किया स्वागत
नवागत जिल मुरैना/जौरा:-विकासखंड जौरा में नवागत जिला शिक्षा अधिकारी ए.के.पाठक का शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर जौरा विकासखंड में प्रथम नगर आगमन पर माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।शिक्षकों के स्वागत सम्मान के बाद डीईओ पाठक ने कहा कि मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता में बच्चों का शिक्षण मानक स्तरीय एवं सुचारू रुप से समयबद्ध रुप से हो एवं शासन द्वारा निर्देशित किसी भी विधालय में कोई शिथिलता न होने पाए।इस अवसर पर प्राचार्य संजय शर्मा, बीआरसीसी मुन्ना लाल यादव,प्राचार्य बैजनाथ त्यागी, कर्मचारी नेता कौशल शर्मा,बीईओ बी.के.शर्मा, श्रीनिवास शर्मा,सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।






