ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्यार की खातिर अपनाया सनातन धर्म, टिकटोक पर हुआ थी मुलाकात, अब लिए सात फेरे

मंदसौर:  मंदसौर में एक बार फिर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। इस बार गुना जिले की नाजनीन बानो ने प्यार के खातिर मजहब बदला है। युवती ने गैर धर्म के युवक से प्यार किया और अब सनातनी बनकर अपने प्यार के साथ जीवन बिताना चाहती है। जिले में 6 माह में यह पांचवां मामला है जब किसी मुस्लिम ने सनातन धर्म अपनाया है। दरअसल मध्यप्रदेश के गुना जिले के कुंभराज रहने वाली नाजनीन बानो पिता मोहम्मद जफर को सोशल साइट टिकटोक पर दीपक पिता विट्ठल गोस्वामी नाम का युवक पसन्द आ गया। वह उसे फॉलो करने लगी। इसी एप के जरिए दोनों की बात शुरू हुई। दोस्ती प्यार में बदली तो दोनों 6 माह पहले बिना बताए घर से भाग गए। दोनों शादी कर जिंदगी बिताना चाहते थे लेकिन दोनों के अलग अलग मजहब होने से शादी नहीं कर पाए।सनातन अपना कर बनी नैंसीकुछ दिन पहले लड़के ने अपने परिवार से सम्पर्क किया और कहा कि नाजनीन सनातन धर्म अपनाना चाहती है। युवक के पिता ने मंदसौर के चेतन्य सिंह से सम्पर्क किया इसके बाद गुरुवार रात विधि विधान से गायत्री मंदिर में सनातन धर्म अंगीकार कर नाजनीन बनो नैंसी गोस्वामी बन गई। दोनों ने सात फेरे लेकर विवाह के गठबंधन में बंध गए। नैंसी 19 साल की है और 9वी तक शिक्षित है वही युवक दीपक की उम्र 22 वर्ष है वह कॉमर्स में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है ।छह माह में 5 मुस्लिमों ने अपनाया सनातन धर्म, सब में एक बात कॉमनमंदसौर में ही पिछले छह महीने में पांच मुस्लिमों ने सनातनी धर्म अपनाया है। 27 मई को पत्रकार शेख जफर कुरेशी घर वापसी कर चैतन्य सिंह राजपूत बने थे। इसके बाद 9 सितम्बर को जोधपुर की इकरा सनातन धर्म अपनाकर इशिका बनी थी। वही 30 सिंतबर को निसार मोहम्मद ने हिन्दू धर्म अपनाकर सोनू सिंह बने थे और अब नाजनीन बनो ने सनातनी धर्म अपनाया है।जिले में अब तक जिन मुस्लिमों ने धर्म परिवर्तन किया है उन सबके साथ एक बात कॉमन यह है कि सभी मे अपने प्यार की खातिर धर्म बदला। चेतन्य सिंह पहले शेख जफर थे उन्होंने हिन्दू युवती से प्रेम विवाह किया था। 15 साल साथ रहने के बाद उन्होंने सनातन में घर वापसी की वही जोधपुर की इकरा को पास में रहने वाले राहुल से प्यार हुआ तो घर से भागकर मंदसौर पहुंची और मुस्लिम से हिन्दू बन राहुल से ब्याह रचाया।चैतन्य सिंह से आशीर्वाद लेते नैंसी और दीपकधमनार के निसार मोहम्मद ने भी हिन्दू युवती रानी के साथ आठ साल से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों के पांच साल का बेटा भी है। निसार ने भी संतानी धर्म अपनाते हुए गायत्री मंदिर में विवाह रचाया। अब नाजनीन बनो ने भी प्यार के खातिर मजहब की दीवारों को तोड़ सनातनी धर्म अपनाकर दीपक के साथ सात फेरे लिए है। खास बात यह है कि जफर शेख के चैतन्य सिंह बनने के बाद उनकी धर्म परिवर्तन के चारो मामलों में अहम भूमिका निभाई है ।संत सहित कई लोग आशीर्वाद देने पहुंचेचेतन्य आश्रम से संत युवाचार्य मनमणि महेश जी महाराज और समाजसेवी गायत्री मंदिर में संपन्न हुए धर्म परिवर्तन के आयोजन में नाजनीन बनो से नैंसी बनी युवती को आशीर्वाद पहुंचे। समाजसेवी पंडित रविन्द्र पांडे, पार्षद पति एवं हिंदूवादी नेता विनय दुबला, समाजसेवी सुनील बंजारिया, सनातन क्रांति सेना के सिद्धार्थ नाहर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक व राजनीतिक महानुभाव उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button