ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मोदी के गढ़ गुजरात में आज से गरजेंगे योगी

गुजरात | हिमाचल के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री मोदी के गढ़ गुजरात में शुक्रवार से गरजेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। यहां उनकी 3 विधानसभाओं में रैली होगी। गौरतलब है कि पीएम मोदी के बाद योगी आदित्यनाथ की मांग चुनावी रैलियों में सबसे अधिक रहती है।

शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ की गुजरात के मोरबी, भरूच और सूरत में रैली होगी। वे सबसे पहले मोरबी के वाकानेर से भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र भाई सोमानी के लिए वोट मांगेंगे। भरूच के झागड़िया सीट पर रितेश भाई वसावा के पक्ष में जनसभा करेंगे। वहीं उनकी तीसरी रैली सूरत के चौरासी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी संदीप भाई देसाई के पक्ष में होगी।

गुजरात के पिछले विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ ने 29 जिलों के 35 विधानसभा सीटों के लिए जनसभाओं को संबोधित किया था। जिन विधानसभा क्षेत्रों में उनकी सभाएं हुई थीं उनमें से 20 पर भाजपा को जीत मिली थी।

अगर गुजरात के चुनावी परि²श्य की बात करें तो 192 विधानसभा क्षेत्र वाले गुजरात में पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला था। उस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को क्रमश: 99 एवं 77सीटें मिलीं थीं। एक सीट एनसीपी और 5 सीटें अन्य के खाते में आई थीं।।

उल्लेखनीय है कि गुजरात में 192 विधानसभा सीटें हैं। इस बार यहां दो चरणों में एक और पांच दिसम्बर को मतदान होगा। 8 दिसम्बर को हाल में संपन्न हिमाचल विधानसभा चुनावों के साथ ही नतीजे आएंगे।

Related Articles

Back to top button