ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रात को महाआरती के बाद हुई आतिशबाजी, प्रसादी का हुआ वितरण

खरगोन: खरगोन में बुधवार को शहरी क्षेत्र में स्थित विभिन्न काल भैरव मंदिरों में भगवान काल भैरव का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रातः से ही मंदिरों में भगवान काल भैरव के दर्शन के लिए भक्त पहुंचे और पूजन-अर्चन किया।भगवान काल भैरव का रूद्राभिषेक कर श्रृंगार किया गया एवं रात्रि में आरती की गई। इसी के तहत कुंदा नदी तट स्थित काल भैरव मंदिर में भी भगवान काल भैरव का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। मंदिर समिति के राकेश वर्मा, अंतिम गोस्वामी, हेमंत श्रीमाली व संदीप भावसार ने बताया कि सुबह भगवान काल भैरव का रूद्राभिषेक किया गया।इसके पश्चात भव्य श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाएं गए और रात्रि 8 बजे महाआरती की गई। इसके अलावा जमींदार मोहल्ला स्थित काल भैरव मंदिर, ब्राह्मणपुरी स्थित बाल भैरव मंदिर, गोल बिल्डिंग स्थित काल भैरव, सिद्धनाथ मंदिर में विराजित काल भैरव, कालिका मंदिर सहित मां वाघेश्वरी माता मंदिर, बाकी माता मंदिर व शीतला माता मंदिर में विराजित काल भैरव का जन्मोत्सव मनाया गया।इस मौके पर कुंदा तट स्थित मंदिर में रात को महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण कर आतिशबाजी भी की गई। रात को मंदिर में आरती के बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ।

Related Articles

Back to top button