ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

CIA-1 टीम ने नाबाबंदी कर पकड़ा; बाइक पर सप्लाई करने जा रहा था

यमुनानगर: स्मैक के साथ पकड़े गए युवक को लेकर जाती पुलिस टीम।हरियाणा के यमुनानगर में सीआईए-1 की टीम ने 50 ग्राम स्मैक के साथ युवक को बाइक सहित काबू किया है। वह स्मैक को सप्लाई करने के लिए जा रहा था पुलिस ने उसे बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। बरामद स्मैक की कीमत करीब 3 लाख बताई जा रही है।CIA 1 इंचार्ज राकेश राणा ने बताया कि सूचना मिली कि गांव सारण की ओर से युवक बाइक पर नशे की खेप लेकर थाना छप्पर की ओर जाएगा। उनकी टीम ने अधोया की पोस्ट पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक बाइक पर युवक आता दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने उसे वहीं पर दबोच कर उसकी जांच की। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग के एसडीओ रामफल को बुलाया गया। उनके सामने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसकी पहचान थाना छप्पर निवासी प्रदीप के नाम से हुई है।इंचार्ज राकेश राणा ने बताया कि पकड़ी के स्मैक की कीमत करीब 3 लाख रुपए है। आरोपी से बाइक भी बरामद की गई है जिस पर वह नशे की खेप सप्लाई करता था। वह 7 महीने से नशे की सप्लाई कर रहा था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि इस मामले में भी तार यूपी से जुड़े हुए हैं। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी की प्रॉपर्टी की भी जांच की जाएगी।

Related Articles

Back to top button