ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

Urfi Javed: हिंदुस्तानी भाऊ की धमकी सुधर जा.. वरना.., बिफरी Urfi ने दिया करारा जवाब

Urfi Javed: उर्फी जावेद को हिंदुस्तानी भाऊ की धमकी के बाद बिफरी, दिया करारा जवाब : टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उर्फी जावेद अपने लुक्स के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती है। वो अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है। उर्फी जावेद को अपने आउटफिट्स की वजह से बहुत कुछ सुनना पड़ता है। आए दिन सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल किया जाता है। हालांकि उनको कोई फर्क नहीं पड़ता। वह उल्टा सुनाने वाले को झाड़ देती हैं। उर्फी अब वह एक बार फिर चर्चा में हैं। उनको हिंदुस्तानी भाऊ ने सोशल मीडिया पर धमकी दी तो उर्फी ने उनको अच्छे से सुना दिया।दरअसल, बिग बॉस कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया और उसमें उर्फी के कपड़ों का जिक्र किया। वह वीडियो में कहते हैं- ये वीडियो उर्फी के लिए है, जो आज खुद को बहुत बड़ी फैशन डिजाइनर समझ रही है। बेटा, ये जो बाहर तू कपड़े के नाम पर कुछ भी पहन कर निकल रही है, ये हिंदुस्तान का रिवाज नहीं है। संस्कृति नहीं है। तेरी वजह से बहन-बेटियों को गलत मैसेज जा रहा है तो सुधर जा। वरना मैं सुधार दूंगा। एक भाई के नाते बोल रहा हूं सुधर जा।हिंदुस्तानी भाऊ को उर्फी जावेद ने दिया जवाबअब इस वीडियो के स्क्रीनशॉट के साथ-साथ उर्फी ने हिंदुस्तानी भाऊ का एक और वीडियो शेयर किया। साथ ही एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी किया। उर्फी ने पहले पोस्ट में लिखा- तीन महीने पहले इन्हें मेरे कपड़ों से कोई परेशानी नहीं थी। लेकिन अब मैंने इनको मीडिया अटेंशन देने से मना किया तो अब इनको अचानक से मेरे कपड़ों से दिक्कत होने लगी।उर्फी जावेद ने हिंदुस्तानी भाऊ को सुनायाउर्फी ने आगे कहा कि ये मामला अब खत्म हो चुका है। फैसला ये आया है कि ये आदमी पब्लिसिटी का भूखा है। इसलिए वह उसके लिए किसी भी हद तक जा सकता है। वह अपने तीसरे पोस्ट में लिखती हैं- आप ये दोगलापन देख रहे हैं? पहले इसने मेरे से दोस्ती करने की कोशिश की। जब मैंने मना कर दिया तो इसने मेरे खिलाफ बोलना शुरू कर दिया। वह बस अपना पर्सनल एजेंडा पूरा करना चाहते हैं। अभी तक हम महिलाओं को उनके साथ जो होता है उसके लिए उन्हीं को ब्लेम करते हैं न कि पुरुषों को। हम सभी इससे सफर करेंगे। बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ को अब सभी लताड़ रहे हैं और उर्फी जावेद का सपोर्ट कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button