ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

बाढ़ पीड़ितों ने एसडीएम बांसडीह को दिया पत्रक, कहा- प्रशासन करे सहयोग

बलिया: बलिया में पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को रामपुर नम्बरी और रेगहां, चितविसांव सहित अन्य गांवों को सरयू नदी के कटान से बचाने के लिए स्थानीय तहसील परिसर में सैकड़ों के संख्या ग्रामवासियों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता को पत्रक सौंपकर तत्काल प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने और कटान रोकने के लिए मदद की मांग की।पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि सरयू नदी पर कटान को रोकने के लिए पक्ष व विपक्ष द्वारा आज तक कोई समुचित व्यवस्था नहीं किया गया। जिससे कितने गांवों की पहचान समाप्ति के कगार पर है। जब तक कटान के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं होती तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे। प्रतिवर्ष बाढ़ विभीषिका में दर्जनों गांव जलमग्न हो जाते हैं। अनेकों घरों को नदी अपना ग्रास बना लेती है। कृषि योग्य भूमि नदी में समाहित हो जाती है। पशुओं के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो जाती है। बाढ़ के पानी में डूबकर की लोग असमय ही काल के गाल में समा जाते हैं, लेकिन बाढ़ से सुरक्षा के लिए अभी तक किसी के द्वारा ठोस व्यवस्था नहीं की गयी।सरयू नदी के कटान से बचाने के लिए प्रदर्शन।ये लोग रहे मौजूदइस मौके पर वीरेंद्र यादव, गायत्री यादव, अखिलेश सिंह,राजेंद्र सिंह, राजधारी यादव,अभिषेक सिंह, चंद्रमा यादव,नंदलाल यादव आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button