ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

किसानों को आधार और मूल भू-अधिकार पुस्तिका जमा कर दिया जाएगा ऑफलाइन खाद

सागर। किसानों के लिए अच्छी खबर है। खाद वितरण केंद्रों पर यदि सर्वर डाउन हुआ और पीओएस मशीन नहीं चलती है तो अब किसानों को ऑफलाइन खाद का भी वितरण किया जाएगा। ऑफलाइन खाद का वितरण करने के लिए किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि किसानों को सर्वर डाउन होने पर भी खाद का वितरण किया जाए। यह वितरण ऑफलाइन करने की व्यवस्था सभी केंद्रों पर की जाए। उर्वरक विक्रय पीओएस मशीन से किया जाता है। ऐसे में सर्वर डाउन होने पर भी विक्रताओं द्वारा किसानों को उर्वरक विक्रय करने के लिए एसओपी जारी की गई है। इसमें सर्वर डाउन होने के कारण पीओएस मशीन काम नहीं करने पर किसानों को उर्वरक विक्रय ऑफलाइन किया जाएगा।इसके लिए पूरी जानकारी रजिस्टर में संधारित की जाकर किसानों से आधार और मूल भू-अधिकार पुस्तिका जमा कराई जाएगी। पीओएस मशीन शुरू होने पर ऑफलाइन विक्रय मात्रा को संबंधित किसान को बुलाकर पीओएस से विक्रय किया जाकर आधार व मूल भू-अधिकार पुस्तिका किसान को वापस लौटाई जाएगी। हर किसान को प्रति माह 50 बैग उर्वरक दिए जाने के निर्देश हैं। वहीं सर्वर डाउन होने की स्थिति में किसानों को किए गए उर्वरक विक्रय का पूर्ण रिकार्ड संधारण किया जाएगा। जिससे विक्रय की गई मात्रा का सत्यापन किया जा सके।सागर जिले को आज मिलेगी यूरिया की रैकसागर में अब किसानों को जरुरत के हिसाब से खाद मिल पा रहा है। शुरुआत में खाद की मारामारी हुई थी। जिसके बाद विरोध की स्थिति बनी थी। किसानों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन भी किया था। जिसके बाद प्रशासन ने कमान संभाली और जिले में यूरिया, डीएपी, एनकेपी खाद की उपलब्धता कराई। वर्तमान स्थिति में जिले में 20 हजार टन डीएपी उपलब्ध हो चुका है। जिले के सभी भंडारण केंद्रों पर डीएपी किसानों के लिए है। इसके साथ ही एनकेपी खाद भी जिले में उपलब्ध है।वहीं यूरिया वर्तमान स्थिति में जिले के 5 डबल लॉक में उपलब्ध है। गौरझामर, शाहगढ़, गढ़ाकोटा, बीना और मालथौन में केंद्रों से किसानों को यूरिया मिल रहा है। जिला विपरण संघ अधिकारी राखी रघुवंशी ने बताया कि सोमवार शाम तक यूरिया की एक और रैक सागर पहुंच जाएगी। जिले में किसानों के लिए लगातार खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। कहीं भी खाद की कमी नहीं है। किसान शांतिपूर्ण तरीके से खाद वितरण केंद्रों पर पहुंचकर अपनी जरूरत के अनुसार खाद ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button