ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

तीस हजार लोगों ने एक साथ किया सुंदरकांड का पाठ, OMG में दर्ज हुआ विश्व रिकॉर्ड

शिवपुरी: शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में जानकी सेना संगठन ने आज 12 नवंबर शनिवार को विश्व शांति के लिए हनुमान जी के ज्ञान और शक्ति का गान करने वाले सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मौजूद संख्या की गवाह बनी OMG की टीम ने इसे विश्व कीर्तिमान माना है। OMG ने एक प्रमाण पत्र दिया है, उसमें कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की संख्या का आंकड़ा तीस हजार करार दिया है।सुन्दर कांड के इस महापाठ में 20 हजार लोगों के पहुंचने का अंदाजा लगाया था, लेकिन इस भव्य आयोजन में लगभग 30 हजार लोग पहुंचे। आयोजनकर्ताओं ने सुंदरकांड की लगभग 20 हजार पुस्तकों का प्रबंध किया था। इस आयोजन में महिला, पुरुष, बुजुर्गों के साथ साथ स्कूली बच्चों, समाजसेवी संगठनों, आईटीबीपी के जवानों ने हिस्सा लिया। आयोजन में शामिल होने दूरदराज के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरभर कर पहुंचे। इसके अतिरिक्त आयोजकों ने बसों आदि वाहन का प्रबंध महिलाओं और बुजुर्गों के लिए लाने ले जाने के लिए किया था।OMG ने एक प्रमाण पत्र दिया है, उसमें कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की संख्या का आंकड़ा तीस हजार करार दिया है।विश्व रिकॉर्ड में शामिल हुआ सुंदरकांड का पाठइस भव्य आयोजन की तैयारी बीते एक माह पूर्व से की जा रही थी। इसी के फलस्वरूप आज हजारों की तादात में लोग सुंदरकांड का पाठ पढ़ने पोलो ग्राउंड पहुंचे। सुदरकाण्ड की लाई गई बीस हजार पुस्तकें कुछ ही देर में बंट गईं। कई बच्चे और महिलाएं एक ही पुस्तक से सुदरकाण्ड का पाठ करते हुए देखे गए। इस आयोजन में ऐसे सैकड़ों लोग भी पहुंचे थे, जिन्हें सुंदरकांड कण्ठस्थ याद था, जिन्होंने श्रीराम की भक्ति में लीन होकर श्रीराम की भक्ति रस का आनंद लिया।इस आयोजन में ऐसे सैकड़ों लोग भी पहुंचे थे, जिन्हें सुंदरकांड कण्ठस्थ याद था, जिन्होंने श्रीराम की भक्ति में लीन होकर श्रीराम की भक्ति रस का आनंद लिया।सांसद, मंत्री में पहुंचेइस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने गुना-शिवपुरी के लोकसभा सांसद डॉ केपी यादव और पंचायत मंत्री डॉ महेंद्र सिंह सिसोदिया भी पहुंचे। इसके अतिरिक्त कई गणमान्य व्यक्तियों ने और साधु-संतों ने मंच की शोभा बढ़ाई। मंच पर भव्य श्री राम दरबार लगाया गया था, जहां भक्तिमय, सगीतमय, दैवीय ऊर्जा का वातावरण देखा गया। संगीतमय सुंदरकांड के पाठ के आयोजन के बाद भव्य महा आरती के साथ जय श्री राम, जानकी माता के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस कार्यक्रम में मौजूद संख्या की गवाह बनी OMG की टीम ने इसे विश्व कीर्तिमान माना है।

Related Articles

Back to top button