ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

बाइक सवार छात्र को डंडा फेंक कर मारा, गिर पड़ा छात्र, नाक की हड्‌डी टूटी, बहने लगा खून, अस्पताल में भर्ती

फरीदाबाद: ​​​​​​​ईएसआई चौराहे के पास की है घटना, छात्रों ने पुलिस के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन।वाहनों की चेकिंग के नाम पर पुलिस की गुंडागर्दी सामने आयी है। एनआईटी-3 स्थित ईएसआई चौराहे पर शनिवार दोपहर चेकिंग के दौरान पुलिस ने डीएवी कॉलेज के एक छात्र को डंडा फेंककर मार दिया। जिससे वह बाइक लेकर गिर गया और नाक में गंभीर चोट आयी। खून बहने लगा। आनन फानन में छात्र को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब दो घंटे बाद छात्र के नाम से खून बहना बंद हुआ। इसके बाद सभी छात्र घायल को लेकर ईएसआईसी चौक पहुंचे, वहां पुलिस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।जानकारी के अनुसार संजय कॉलोनी निवासी वर्दान सिंह डीएवी कॉलेज में बीसीए द्वितीय वर्ष का छात्र हैं। शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे वह कॉलेज से बाइक से घर जा रहा था। ईएसआईसी चौराहे पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इससे वहां लंबा जाम लग गया था। जाम देखकर उन्होंने अपनी बाइक वापस मोड़ ली और कॉलेज की ओर जाने लगे। तभी कुछ दूरी पर खड़ा एक पुलिस कर्मी उसे रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि जब तक वह बाइक अपनी रोकता पुलिस कर्मी हाथ में लिया अपना डंडा उनकी ओर फेंक मारा, जो सीधे उनकी नाक पर आकर लगी। वह बाइक लेकर गिर गया और नाक से खून बहने लगा। नाक से खून निकलता देख पुलिस कर्मी वहां से फरार हो गया। पीछे से आ रहे कॉलेज के अन्य दोस्तों ने उन्हें देखकर तुरंत बीके अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। दो घंटे की मशक्कत के बाद डॉक्टर ने उनके नाक से निकल रहे खून को रोका। सिटी स्कैन में उनकी नाक टूटी है।छात्रों ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांगमालमे की जानकारी मिलते ही कॉलेज के कई छात्र ईएसआईसी चौराहे पर पहुंच गए और कुछ छात्र बीके अस्पताल में भर्ती वर्दान को भी अपने साथ लेकर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे।पुलिस के इस बर्ताव से छात्रों में आक्रोश है। उधर एनआईटी-3 पुलिस चौकी इंचार्ज सोमपाल का कहना है कि छात्र पुलिस को देखकर भागने लगा। ऐसे में पास खड़ा एक पुलिस कर्मी उसे रोकने का प्रयास किया।छात्र ने अपने बाइक का पहिया पुलिस कर्मी के पैर पर चढ़ा दिया।इस दौरान उसके हाथ में रखा डंडा उछलकर उसके नाक पर लग गया। ये एक हादसा है।

Related Articles

Back to top button