ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नगर पालिका ने स्कूल पर चस्पा किया नोटिस, 24 घंटे का अल्टीमेटम कल होगा खत्म

भिंड: भिंड में आर्यन शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी पवन शर्मा के स्कूल अब जमींदोज होगा। जिला प्रशासन ने मुख्य आरोपी के स्कूल पर बुलडोजर चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। नगर पालिका की ओर से स्कूल खाली किए जाने को लेकर चस्पा भी नोटिस किया जा चुका है।बीते रोज मंगलवार को चंदनपुरा के श्रीराम नगर में रहने वाले धीरेंद्र शर्मा के 11 वर्षीय बालक आर्यन शर्मा काे पड़ोस में स्थित आरकेडी सेंट्रल कॉन्वेंट स्कूल संचालक ने हत्याकांड को अंजाम दिया था। स्कूल संचालक पवन शर्मा ने आर्यन को पहले फिरौती के लिए अगुवा किया फिर हत्या कर बोरी में लाश छिपाकर स्कूल के पास खाली प्लॉट में फेंक दिया था। बालक का शव बुधवार की सुबह खाली प्लॉट से पुलिस ने जब्त किया था। इस अंधे कत्ल के मुख्य आरोपी व शव को छिपवाने में मदद करने के मामले में कुल छह लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया था। सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजे जाने की कार्रवाई शुक्रवार को की।दो मंजिला स्कूल होगा जमींदोजजिला प्रशासन के अफसरों ने मुख्य आरोपी के स्कूल की नापतौल शुरू कर दी है। स्कूल संचालक द्वारा कई हिस्सों ने अवैध निर्माण किया है। नगर पालिका की ओर से मुख्य आरोपी पवन शर्मा से स्कूल के मंजूरी संबंधी आवश्यक दस्तावेजों दिखाने के लिए नाेटिस चस्पा कराया गया। इस नोटिस में दिए गए अल्टीमेटम कल रविवार को खत्म हो जाएगा। इसके बाद जिला प्रशासन का कभी भी स्कूल को जमींदोज कर सकता है।

Related Articles

Back to top button