ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भोपाल में 5 बर्षीय मुक बधिर बच्ची के साथ 56 बर्षीय व्यक्ति ने किया रेप

भोपाल के कोलार इलाके में पांच साल की मूक बधिर बच्ची के साथ 56 साल के पड़ोसी ने रेप किया। चीख सुनकर पड़ोस की महिला ने बच्ची की मां को बताया। मां आरोपी के घर पहुंची, तो वह गलत काम करते मिला। महिला उसे छुड़ाकर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची आरोपी को दादा कहकर पुकारती थी। घटना की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चला कर उसे गिरा दिया। कोलार थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि कजली खेड़ा में परिवार के साथ रहने वाली पांच साल की बच्ची गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसकी घर के सामने रहने वाला हरिनारायण उर्फ हरिओम शर्मा (56) बच्ची को खिलाने का बहाने अपने घर ले गया। घर के अंदर वह बच्ची के साथ गलत काम किया। मूक बधिर होने की वजह से बच्ची शोर नहीं मचा सकी, लेकिन उसके चीखने की आवाज बगल के घर तक जा रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाली महिला को बच्ची की चीख सुनाई पड़ी। उतने तुरंत ही बच्ची की मां को घटना के बारे में बताया। मां हरिओम के घर पहुंची तो बच्ची असहाय अवस्था में मिली। तभी मौका पाकर आरोपी भाग निकला। बच्ची और आरोपी का परिवार मजदूरी करता है। उसकी पत्नी पिछले कई दिनों से उज्जैन में मायके गई है। मां की जुबानी: बेटी का मुंह दबाया था दरिंदा ' मैं कजली खेड़ा कालापानी कोलार रोड में पति और 5 साल की बेटी के साथ रहती हूं। बेटी दिमागी रूप से कमजोर है। वह बोल नहीं पाती। इलाज भी करा रही हूं। 10 नवंबर को दोपहर में करीब 2-3 बजे की बात है। मैं घर पर काम कर रही थी। बेटी आंगन में खेल रही थी। मैं काम मे व्यस्त हो गई, तो पता ही नहीं चला कि बच्ची कब बाहर चली गई। इसी बीच, अचानक घर के सामने रहने वाली अम्मा आईं। वह कहने लगी कि तेरी बेटी के चीखने की आवाज आ रही है। देख वो सामने वाले हरिओम शर्मा के घर में है। मैं भागते हुए हरिओम शर्मा के घर पर पहुंची। बेटी हरिओम के पलंग पर बिना कपड़ों के पड़ी थी। शर्मा वहीं पलंग के पास बैठा था। मेरी बच्ची का मुंह दबाए था। मैंने अपनी बच्ची को गोद में उठा लिया। उसे कपड़े पहनाकर घर लाई। बच्ची के शरीर को ध्यान से देखा, तो उसके प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान दिखे। मैं यह सब देख कर डर गई। तुरंत पति को फोन लगाकर बुलाया। उनके साथ फिर थाने आई।' (बच्ची की मां ने जैसा पुलिस को FIR में लिखाया) काउंसलिंग में बच्ची ने बताई पीड़ा पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग कराई। बच्ची रोते हुए इशारों में अपनी पड़ी बताई। बच्ची इशारों में हरिओम के हैवानियत के बारे में काउंसिलिंग करने वाली टीम को बताया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। जिसमें रेप की पुष्टि हुई। टीआई चंद्रकांत पटेल ने बताया कि बच्ची की हालत ठीक है। उसका इलाज कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button