ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अमरवाड़ा के ठेल नदी के पाया हर्रई से लौट रहे युवक को कंटेनर ने मारी टक्कर, कट गए पैर

छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा अमरवाड़ा हाईवे पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाईक सवार को टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया, टक्कर इतनी भयानक थी बाईक सवार के दोनों पैर शरीर से अलग हो गए और वह सडक़ पर छटपटाता रहा। बाद में मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे डायल 100 की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं अमरवाड़ा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।दरअसल वाक्या बुधवार दोपहर का है, छिंदवाड़ा के सोनपुर निवासी नीतू उईके कोटक बैंक में फाईनेंस का काम करता है। आज वह बैंक के काम से हर्रई गया हुआ था, तभी वापस लौटते समय जुंगावानी के ठेल नदी के पास अमरवाड़ी की तरफ से आ रहे कंटेनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बाईक समेत कंटेनर के पिछले टायर के नीचे आ गया, जिससे कंटेनर का पहिया पैर के उपर से गुजर गए और दोनों पैर धड़ से अलग हो गए। हादसे के बाद युवक सडक़ पर तड़पता रहा, वहीं कंटेनर चालक मौके से भाग गया जिसके बाद यहां मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उसे तत्काल डायल 100 की मदद से उसे छिंदवाड़ा अस्पताल भेजा गया जहां पर युवक का उपचार जारी है।सड़क हो गई जाम, पुलिस ने हटवाया कंटेनरठेल नदी के पुल पर हुए हादसे के बाद सडक़ पर लंबा जाम लग गया था जिसके बाद यहां पर काफी देर तक छिंदवाड़ा-नरसिंगपुर मार्ग पर आवागमन बंद रहा। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से यहां लगा जाम हटवाया और कंटेनर को जब्त कराया तब कहीं जाकर यह मार्ग पर आवागमन शुरू हो पाया। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराकर तत्काल यहां व्यवस्था बनाने की भी मांग की।

Related Articles

Back to top button