ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

बहला फुसलाकर ले गया, फिर किया दुष्कर्म; तबीयत बिगड़ने पर पता चला मामला

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लगातार रेप के मामले सामने आ रहे हैं। एक बार फिर से एक बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची से रेप किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पड़ोस में रहने वाले एक बुजुर्ग ने किया है। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।13 साल की लड़की 6वीं कक्षा की छात्रा है। कहा जा रहा है कि सोमवार को लड़की घर के पास ही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला सरफराज खान उर्फ राजू (57) उसके पास पहुंचा और किसी बहाने से घुमाने ले गया। इसके बाद लड़की से रेप किया। घटना के बाद लड़की घर आ गई और उसने अपने परिजनों को डर के मारे इस बात की जानकारी ही नहीं दी।गिरफ्त में आरोपी।तबीयत बिगड़ने पर पता चला मामलाबाद में लड़की के शरीर में दर्द शुरू हो गया, बुखार भी था। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। फिर ये मामला सामने आया है। फिर बच्ची ने अपने परिजनों से पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। बच्ची ने परिजनों को यह भी बताया कि सरफराज खाने पहले भी उससे गंदी हरकत कर चुका था। लेकिन डर के मारे उसने इस बात की जानकारी परिजनों को नहीं दी।कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।16 साल के लड़के का बाप है आरोपीउधर, ये पता चलने के बाद परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी ड्राइवर है, वह लाइटिंग का काम करता था। उसका एक 16 साल का लड़का भी है।कोरबा में रेप के मामले पहले भी आते रहे हैं….कुछ समय पहले कोरबा जिले में 10 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया था। उससे रेप उसके ही मकान मालिक ने किया। वह किराया लेने आया था। मगर किसी बहाने से रुका गया। इसके बाद उसने देखा की बच्ची अकेली है तो उससे रेप किया और भाग निकला था। मगर परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।उरगा इलाके का रहने वाला दाऊराम बरेठ(46) का सीएसईबी चौकी इलाके में भी घर है। उसने इस घर को किराए पर दे रखा है। वो हर महीने किराया लेना आता है। इस 6 जुलाई को भी वह किराया लेने आया था। बताया गया कक्षा-4वीं में पढ़ने वाली बच्ची उस वक्त घर में अकेली थी। उसके माता पिता काम से कहीं बाहर गए हुए थे।पढ़ें पूरी खबरइस साल जुलाई के महीने में भी कोरबा में 16 साल की एक लड़की से 3 युवकों ने गैंगरेप किया था। लड़की अपने चचेरे भाई के साथ घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान कुछ युवक पहुंचे और उन्होंने लड़की के भाई को डरा-धमकाकर भगा दिया था। इसके बाद वे लड़की को उठा ले गए और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। वारदात के 8 दिन बाद लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, तो उन्होंने 12 जुलाई को FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को बिलासपुर से गिरफ्तार किया था। मामला कोतवाली क्षेत्र का था।

Related Articles

Back to top button