ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

वट वृक्ष के समान हो सहकारिता का विस्तार

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सहकारिता के विस्तार के प्रतीक स्वरूप सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के साथ स्मार्ट सिटी उद्यान में बरगद का धा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि सहकारिता से रोजगार सृजन के लिए प्रदेश में जारी गतिविधियों को और विस्तार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने खिरनी और शहतूत के पौधे भी लगाए। पौध-रोपण में निर्भया फाउंडेशन, भोपाल के सदस्य शामिल हुए। राजगढ़ जिले की सामाजिक कार्यकर्ता पूजा सोंधिया ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। निर्भया फाउंडेशन के शेर अफजल खाँ, डॉ. प्रतिभा राजगोपाल, समर खान, उषा , मूब्सिरा मसूद, पूजा शर्मा, शीलू मालवीय और भारतीय नरवारे पौध-रोपण में शामिल हुई।

फाउंडेशन भोपाल में गत 13 वर्ष से निर्भया महिला आश्रय गृह संचालित कर रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकार से पीड़ित महिलाओं को आश्रय, संरक्षण, भोजन, वस्त्र आदि उपलब्ध कराए जाते हैं। फाउंडेशन इन महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित करता है। फाउंडेशन द्वारा बैतूल, सीहोर और सागर में वन स्टाप सेंटर सखी भी संचालित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button