मध्यप्रदेश
मुरैना जिला महिला कांग्रेस कमेटी मुरैना ग्रामीण की जिला अध्यक्ष श्रीमती संजू शर्मा समस्त महिला ब्लॉक अध्यक्षों को लेकर हुईं भोपाल रवाना
मुरैना अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नेटा डिसूजा जी के भोपाल आगमन को लेकर जिला महिला कांग्रेस कमेटी मुरैना ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रीमती संजू शर्मा कल शाम श्रीधाम एक्सप्रेस से भोपाल के लिए रवाना हुई उनके साथ मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्रीमती शशि सक्सेना, आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्रीमती गीता आदिवासी,सबलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुशवाह ,झुण्डपुरा ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती नीता शर्मा , पहाड़गड़ ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सरोज आदिवासी, अंबाह ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती मीना राजावत, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी जाटव ,बामोर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती पूजा भारती, सुमावली ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती अनीता अनुरागी, जौरा ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती रानी खान, श्रीमती रामकली आदिवासी एवं समस्त महिला कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में रवाना हुईं।
