ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

चालक गंभीर रूप से घायल, रायबरेली पुलिस ने 2 घंटे मशक्कत कर खुलवाया जाम

रायबरेली: रायबरेली में ब्रेक फेल होने पर डीसीएम 3 गाड़ियों से टकराई।रायबरेली में रविवार को लकड़ी से लदी डीसीएम का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद डीसीएम एक के बाद एक तीन गाड़ियों में टक्कर गई। हादसे में डीसीएम का ड्राइवर तीनों गाड़ियों की बीच में फस गया। हादसे से हाईवे पर दोनों तरफ कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डीसीएम से ड्राइवर को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।भदोखर थाना क्षेत्र के साईं नदी पुल के पास लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर एक डीसीएम का ब्रेक फेल हो गया। बताया जा रहा है डीसीएम ओवर लोड था, जिस पर लकड़ी लदी हुई थी। इसको ड्राइवर प्रमोद कुमार चला रहा था।लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर लगा जामड्राइवर ने बताया कि डीसीएम का अचानक ब्रेक फेल हो गया। कुछ समझ में नहीं आया तो डिवाइडर में लड़ाने का सोचा। तब तक गाड़ी सामने आ गई और उसी पर टक्कर लग गई। मेरी कोई गलती नहीं है, मैंने तो बचाने की कोशिश की थी। फिलहाल ड्राइवर की हालत नाजुक बताई जा रही पुलिस ने लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर लगे जाम को 2 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद खुलवा दिया है।रायबरेली में हादसे में घायल ड्राइवर।ड्राइवर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्तीजिला अस्पताल में तैनात एवं डॉ. एसके सिंह ने बताया कि ड्राइवर की हालत गंभीर है। उसको गंभीर चोटें हैं। इलाज किया जा रहा है। भदोखर थाना प्रभारी ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थे। जांच पड़ताल में सामने आया कि डीसीएम की ब्रेक फेल हो गई थी।रायबरेली में हादसे में के बाद सड़क पर लगा जाम।

Related Articles

Back to top button