ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
टेक्नोलॉजी

भारत में एक महीने में शुरू हो सकती है पेड वेरिफिकेशन सर्विस

ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद नए बास एलन मस्क दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी की ओर से दिए जाने वाले ब्लू टिक यानी वेरिफिकेशन सर्विस (Twitter Blue) को पेड करने का एलान चुके हैं, जिसके बाद भारत में ये सर्विस एक महीने के अंदर पेड हो सकती है। मस्क ने खुद भारतीय यूजर की ओर से पूछे गए एक सवाल के जवाब में इस बात की पुष्टि की है।

बता दें, प्रभु नाम के एक वेरिफाइड यूजर ने मस्क को टैग करते हुए लिखा कि ट्विटर ब्लू भारत में कब तक शुरू हो सकता है। इसका जवाब देते हुए मस्क ने कहा कि एक महीने से कम समय में।

इन देशों में शुरू हुआ Twitter Blue

ट्विटर ने पेड वेरिफिकेशन सर्विस यानी ट्विटर ब्लू को अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और यूके में लॉन्च कर दिया है। इन देशों में अब ट्विटर यूजर्स को अपने अकाउंट को वेरिफाइड रखने के लिए हर महीने 8 डॉलर ( करीब 670 रुपये) का भुगतान करना होगा।

Purchasing Power से तय होगा ट्विटर ब्लू मूल्य

ट्विटर की वेरिफिकेशन सर्विस को पेड करने का एलान करते समय मस्क ने कहा था कि इस सर्विस का मूल्य देशों की ‘purchasing power parity’ के हिसाब से तय किया जाएगा।हालांकि परचेसिंग पावर के हिसाब से मूल्य कैसे तय किया जाएगा।इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

ट्विटर में बड़े बदलाव करने जा रहे मस्क

44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदने के बाद मस्क कंपनी में बड़े बदलाव की योजना पर कार्य कर रहे हैं।मस्क की योजना ट्विटर पर शब्दों की सीमा को बढ़ाने और एडिट फीचर जोड़ने की है।इसके साथ ही कंटेंट मोनेटाइजेशन की बात मस्क की ओर से कही गई है।वहीं, ट्विटर पर हमें आने वाले समय में लंबी अवधि के वीडियो भी देखने को मिल सकते हैं।ऐसे में आने वाले समय में हमें ट्विटर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button