ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नौकरी से निकालने के बाद भी डुप्लीकेट चाबी बनाकर गोदाम से पार करते रहे माल

ग्वालियर: गोदाम से सामान चोरी करते हुए दिखा संदेही तो खुला मामलाचेंबर ऑफ कॉमर्स फोन कराया तब हुई FIRग्वालियर में एक अनोखा मामला सामने आया है। दो सगे भाई एक शॉप मंे नौकर थे और इसी दुकान में वह धीरे-धीरे सेंध लगाते रहे। तीन महीने पहले व्यापारी ने संदेह होने पर उन्हें काम से निकाल लिया, लेकिन शातिर नौकर पहले ही गोदाम की डुप्लीकेट चाबी बनवा चुके थे। इसके बाद वह हर दिन 10 से 15 हजार रुपए का पेंट व हार्डवेयर का सामान गोदाम से चोरी करने लगे। व्यापारी परेशान था। जब उसने गोदाम में लगे CCTV खंगाले तो उसके पुराने नौकरों के फुटेज मिले।इसके बाद व्यापारी ने एक सप्ताह पहले हजीरा पुलिस को शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। 20 से 25 चक्कर काटने के बाद भी पुलिस जब मामला दर्ज नहीं कर रही थी तो चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने एसएसपी ग्वालियर से बात की। इसके बाद शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चोर तीन महीने में 4 लाख से ज्यादा का माल चोरी कर चुके हैं।संदेही आरोपी जिनको पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कीशहर के हजीरा स्थित न्यू कॉलोनी नंबर-2 निवासी संजय सोनी व्यवसायी हैं। उनकी स्टेट बैंक तिराहा पर संजय प्लायवुड एण्ड हार्डवेयर नाम से शॉप है, जबकि गोदाम इंडस्ट्रियल एरिया में तलवार का बाड़ा में है। उनकी शॉप पर दो सगे भाई मनीष परिहार और रोहित परिहार काम करते थे। दोनों ने करीब एक साल तक दुकान पर काम किया। इस दौरान दुकान से हर दिन कुछ न कुछ सामान गायब हो जाता था। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो व्यापारी संजय सोनी ने तीन महीने पहले उन्हें काम से निकाल दिया है। पर दोनों लड़के काफी शातिर थे उन्होंने जाने से पहले गोदाम की चाबी की डुप्लीकेट चाबी बनवा ली थी।नौकरी से निकाला तो गोदाम को कर दिया खाली- व्यापारी को लगा कि मनीष और रोहित को नौकरी से हटाने के बाद हालात सुधरेंगे, लेकिन हालात और ज्यादा बिगड़ गए। अब गोदाम से धीरे-धीरे माल कम होने लगा। दीपावली का मौका था इसलिए गोदाम में बिना हिसाब के माल भरा हुआ था। अभी सात से आठ दिन पहले व्यापारी ने पेंट की दो बाल्टी गोदाम पर रखवाई थीं। जब अगले दिन पहुंचे तो दो बाल्टी गायब थीं। इसके बाद यकीन हो गया कि कोई गोदाम में हाथ मार रहा है।दुकान जिसमें चोरी की गईCCTV फुटेज से हुआ खुलासा- जब व्यापारी संजय सोनी ने गोदाम में लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक की तो उसमें दो से तीन दिन की फुटेज में मनीष और रोहित गोदाम से सामान चोरी करते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद व्यापारी ने मामले की शिकायत हजीरा थाने में की है। साथ ही CCTV फुटेज भी सौंप दिए हैं। इसके बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। व्यापारी ने जब व्यापारियों की संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स से मदद से मांगी तो पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है।पुलिस का कहनासीएसपी रवि भदौरिया का कहना है कि व्यापारी के यहां चोरी के बाद मिले CCTV फुटेज के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संदेही आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

Related Articles

Back to top button