ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्याज का कट्टा उठाने के बहाने बुलाया घर, पुलिस ने किया मामला दर्ज

शिवपुरी: शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र के बेरखेड़ी गांव में एक 16 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में कोलारस थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।प्याज के कट्टे को उठाने के लिए किशोरी से दुष्कर्मी ने मांगी थी मददजानकारी के अनुसार बेरखेड़ी गांव के रहने वाले 25 वर्षीय युवक बृजेश ने बीते रोज अपने पड़ोस की रहने वाली एक 16 साल की किशोरी को अपने घर में प्याज से भरे कट्टे को उठाने के लिए मदद मांगी थी। किशोरी बृजेश के घर के अंदर गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। इसके बाद बृजेश ने इस घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर जाने दिया।पीड़िता ने घर पहुंच कर अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। पीड़िता ने इसकी शिकायत आज कोलारस थाने में दर्ज कराई। थाना प्रभारी मनीष शर्मा का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button