ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सुवासरा और शामगढ़ पुलिस ने पिकअप से ढाई क्विंटल डोडाचूरा बरामद किया

मंदसौर: सुवासरा पुलिस ने बसई मेलखेड़ा रोड पर सोमली नदी की पुलिया के पास से एक पिकअप से ढाई क्विंटल डोडाचूरा जब्त किया है। मौके से पिकअप चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।सुवासरा टीआई शिवांशु मालवीय ने बताया कि एएसआई लक्ष्मण सिंह डोडियार को शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति सफेद रंग की पिकअप MP43 G3407 में डोडाचूरा लेकर चंदवासा से कुरावन, बसई होते हुए चोमहेला की तरफ जाने वाला है। सूचना पर एएसआई डोडियार, प्रधान आरक्षक मानसिंह भाटी, मनीष लबाना, आरक्षक मोतीलाल यादव, विपीन नैन, अरविन्द सुरावत ने सोनाली नदी डेम के पास बसई रोड़ पर पहुंचकर नाकाबंदी की। नाकाबंदी देख आरोपी वाहन चालक पिकअप वाहन को छोड़कर भाग गया। वाहन से 14 प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया गया। आरोपी वाहन चालक नानूराम पिता रतनलाल निवासी गरड़ा थाना के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।शामगढ़ पुलिस ने पकड़ा 32 किलो डोडाचूराशामगढ़ पुलिस ने भी गुरुवार को धामनिया दिवान फंटे पर सरकारी कॉलेज के सामने से दो बाइक पर सवार होकर आ रहे दो लोगों को पकड़कर उनसे कब्जे से 32 किलो डोडाचूरा बरामद किया है। मामले में दो आरोपी शुभम पिता जितेंद्र शर्मा 26 बिठौला थाना मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश एवं सुवासरा थाने के ग्राम हंसपुरा निवासी कालूसिंह पिता पूरसिंह सौंधिया राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button