ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

छाछरी पुल के पास अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

बिजनौर: बिजनौर में सड़क हादसे में घायल लोगबिजनौर के चांदपुर रोड पर शनिवार देर शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।हादसा बिजनौर के चांदपुर रोड पर देर शाम हुआ। दारानगर गंज के रहने वाले विनोद पुत्र ब्रह्मपाल और कमल पुत्र जगत सिंह चांदपुर से अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, जैसे ही इनकी बाइक छाछरी पुल के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाइक पलट गई ।जिला अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल लोग।दोनों की हालत गंभीरहादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, जिला अस्पताल के सरकारी डॉक्टर राम कुमार ने बताया कि हादसे में 2 लोग घायल आए हैं। दोनों का इलाज किया जा रहा है

Related Articles

Back to top button