ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दिल्ली के बदरपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली| दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर इलाके में गुरुवार को 22 वर्षीय एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सफदरजंग अस्पताल से सूचना मिली कि मोलरबंद के बिलासपुर कैंप निवासी सचिन को किसी ने चाकू मार दिया, उसके दोस्त आकाश उसे भर्ती कराया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “सचिन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची, जहां आकाश ने पुलिस को बताया कि वे दोनों अपने बचपन के दोस्त मुकुल का जन्मदिन मनाने के लिए उसके घर गए थे।”

अधिकारी ने कहा, “रात के करीब 8 बजे सचिन घर से निकला था और आधे घंटे के भीतर पड़ोस के एक बच्चे ने सचिन के परिजनों को बताया कि वह घर के पास जमीन पर पड़ा है। इसके बाद आकाश और मुकुल सचिन को पास के बजरंग अस्पताल ले गए। बाद में घायल को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।”

बदरपुर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

पुलिस ने कहा, “जांच के दौरान, बादल, जतिन, महिपाल और एक 17 वर्षीय लड़के के रूप में पहचाने जाने वाले चार आरोपियों को घंटों के भीतर उनके ठिकाने से पकड़ लिया गया।” आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button