ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

रिलायंस जियो मार्ट के डिलीवरी सेंटर का सुपरवाइजर ही निकला मुख्य आरोपी; 3 लाख 81 हजार बरामद | Three accused of stealing 5 lakhs arrested at Reliance Jio Mart delivery center Rajnandgaon

राजनांदगांव: राजनांदगांव एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस।राजनांदगांव शहर में स्थित रिलायंस जियो मार्ट डिलीवरी सेंटर में हुई 5 लाख की चोरी के 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर SP प्रफुल्ल ठाकुर ने मामले की जानकारी दी। आरोपियों के पास से 3 लाख 81 हजार रुपए कैश, डीवीआर और 3 नए मोबाइल जब्त किए गए हैं। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि आरोपियों में कंपनी का सुपरवाइजर रोहित देवांगन (24 वर्ष), मने सिंह कुरेटी (25 वर्ष), परमेश्वर सलाम (38 वर्ष) और संतराम कुरेटी शामिल है। फिलहाल रोहित, मने सिंह और परमेश्वर की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी संतराम कुरेटी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि सुपरवाइजर रोहित देवांगन पहले भी एक मामले में जेल की हवा खा चुका है।सुपरवाइजर समेत 3 आरोपी कानून के शिकंजे में।26 अक्टूबर को हुई थी चोरीबुधवार 26 अक्टूबर को रिलायंस मार्ट डिलीवरी सेंटर तुलसी टावर में 3 लाख 81 हजार की चोरी हुई थी। पीड़ित ने कोतवाली थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अज्ञात आरोपियों ने डिलीवरी सेंटर का ताला तोड़कर उसमें रखे 5 लाख 25 हजार 930 रुपए कैश, खाद्य तेल, CCTV कैमरे के DVR सहित अन्य चीजों की चोरी कर ली थी। कोतवाली थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अपनी जांच शुरू की।3 लाख 81 हजार रुपए आरोपियों से बरामद किए गए।पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। पुलिस ने डिलीवरी सेंटर के कर्मचारियों से बातचीत की, साथ ही हरेक स्टाफ की जानकारी भी खंगाली। पूरी पूछताछ में सुपरवाइजर रोहित देवांगन और उसके साथियों की भूमिका संदिग्ध मिली। जिसके बाद तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने अपने एक और साथी संतराम कुरेटी का भी नाम लिया है, जो फिलहाल फरार चल रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button