ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

कहा- करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो से सुधरेगी इकोनॉमी | Arvind Kejriwa

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील की है कि भारतीय करेंसी के पीछे की तरफ श्रीलक्ष्मी-गणेश की तस्वीर छापी जाए। उन्होंने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिवाली पर लक्ष्मी पूजन करते हुए उनके मन में ऐसे भाव आए थे, जिन्हें वे सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। केजरीवाल के इस बयान से माना जा रहा है कि गुजरात चुनाव से पहले वे हिंदुत्व की राह पकड़ना चाहते हैं।खबर को आगे पढ़ने से पहले इस पोल में शामिल होकर बताइए कि लक्ष्मी-गणेश और अर्थव्यवस्था के बहाने आखिर केजरीवाल का निशाना किस पर है?देवी-देवताओं का आशीर्वाद रहा तो नतीजे मिलेंगेउन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं कि देश की अर्थव्यवस्था कमजोर है। हम आज भी विकासशील ही हैं, गरीब ही हैं। हम सब चाहते हैं कि भारत अमीर देश बने। हम सब चाहते हैं कि सब भारतवासी अमीर परिवार बनें। हमें बहुत सारे प्रयास करने की जरूरत है।हमें स्कूल, अस्पताल, बड़ी संख्या में इंफ्रास्ट्रचर तैयार करना होगा। हम कोशिशें भी करते हैं, लेकिन हम देखते हैं कि नतीजे नहीं आ रहे हैं। इसके लिए हम कई तरीके की कोशिशें कर रहे हैं, लेकिन अगर देवी-देवताओं का आशीर्वाद हो तो नतीजे आते हैं।केजरीवाल ने कहा कि दिवाली पूजन करते समय में मन में यह विचार आया, जिसे मैं 130 करोड़ देशवासियों की तरफ से सरकार के सामने रख रहा हूं।विघ्नहर्ता का आशीर्वाद होगा तो अर्थव्यवस्था सुधर जाएगीकेजरीवाल ने आगे कहा कि हम सब ने दिवाली पर प्रार्थना की। सब ने लक्ष्मी मां और गणेश जी की पूजा की होगी। बिजनेसमैन तो अपने दफ्तर में, अपने कमरों में श्री लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति रखते हैं। इसलिए मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि भारतीय करेंसी के ऊपर लक्ष्मी गणेश की तस्वीर छापें।करेंसी पर गांधी जी की तस्वीर वैसी ही रहनी चाहिए, लेकिन दूसरी तरफ लक्ष्मी जी और गणेश जी की तस्वीर होनी चाहिए, ताकि अर्थव्यवस्था को इनका आशीर्वाद मिले। गणेश जी को विघ्नहर्ता माना जाता है। उनका आशीर्वाद रहा तो अर्थव्यवस्था सुधर जाएगी। पुरानी करेंसी तो जैसी है, वैसी रहे लेकिन नए छपने वाले नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो छापी जानी चाहिए।इंडोनेशिया में 20 हजार रुपैया के नोट पर गणेश जी की फोटो है। इसी से तुलना करते हुए केजरीवाल ने कहा कि ऐसा भारत में क्यों नहीं हो सकता है।केजारवाल के सुझाव पर BJP का पलटवारअरविंद केजरीवाल के बयान पर BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि केजरीवाल की पॉलिटिक्स यू-टर्न ले रही है। यह वही शख्स है जिसने अयोध्या के राम मंदिर जाने से इनकार कर दिया था और उसका कारण बताया था कि भगवान वहां की गई प्रार्थना को स्वीकार नहीं करेंगे। यह वही इंसान है जिसने संसद में कश्मीरी पंडितों के विस्थापन को झूठ बताते हुए उसका मजाक उड़ाया था।

Related Articles

Back to top button