ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के दमोह में विवाद के चलते एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या-

दमोह में विवा मध्य प्रदेश के कई जिलों से विवाद की खबरें तेजी से सामने आ रही है। ऐसी ही एक खबर दमोह जिले से सामने आई है, दमोह जिले के देवरान गांव में विवाद के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी और दो अन्य घायल हो गए। घटना दमोह देहात थाना अंतर्गत देवरान गांव की पुलिस सूत्रों के अनुसार दमोह देहात थाना अंतर्गत देवरान गांव में विवाद के चलते अहिरवार परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो परिजनों को घायल होने पर यहां जिला अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। तीन लोगों की गोली मारकर हत्या- पुलिस अधीक्षक डी. आर तेनीवार के अनुसार देवरान में सुबह महिला संबंधी विवाद पर जगदीश पटेल और घमंडी अहिरवार नाम के व्यक्तियों के परिवार आमने सामने आ गए। इसी बीच जगदीश पटेल परिवार के लोगों ने गोलियां चलायीं, जिससे घमंडी अहिरवार, उसकी पत्नी रामप्यारी और बेटा मानक लाल मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं अहिरवार के पुत्र महेश और बबलू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि, अहिरवार के परिवार पर गोली चलाने वालों में जगदीश पटेल, सौरभ पटेल, मनीष पटेल, शुभम पटेल, कोदू पटेल और घनश्याम पटेल शामिल बताए गए हैं। सभी देवरान निवासी हैं। इनके विरुद्ध हत्या, अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गयी है। घटना के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बल रवाना कर दिया गया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे कलेक्टर ने बताया- इधर घटनास्थल पर पहुंचे कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने बताया कि इस मामले में जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी, पुलिस द्वारा की जा रही है। इसके अलावा शासन की ओर से अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जो भी मदद मृतक के परिवारजनों को निर्धारित होगी, प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button