ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

धनतेरस के दूसरे दिन भी 200 करोड के कारोबार का अनुमान

भोपाल। राजधानी में आज धनतेरस के दूसरे दिन व्यवसायियों द्वारा 200 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सुबह से ग्राहकों की भीड़ देखने को बाजारों में मिल रही है। विशेष रूप से बर्तन, सराफा, आटोमोबाइल सेक्टर जमकर कारोबार होगा। ऐसे समय में जब त्योहार दो दिन मना रहे हैं तो धनतेरस के दूसरे दिन भी हर सेक्टर का बाजार चहकने को तैयार है, तब महामुहूर्त का बनना चार चांद लगाने वाला है। उसी लिहाज से बाजार रविवार को भी चमकने को तैयार हैं। धनतेरस पर राजधानी के बाजारों में उल्लास बरस रहा है। इस बार दुर्लभ संयोग में धनतेरस दो दिन मनाई जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक राजधानी में सराफा, बर्तन, वस्त्र, आटोमोबाइल समेत विभिन्न सेक्टर के बाजारों में कुल मिलाकर पहले दिन 350 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ ग्राहकों के स्वागत के लिए जोरदार तैयारियां हर सेक्टर में की गई हैं। ऐसा संयोग बहुत कम होने से एक दिन पहले से दुकानों पर तोरण से सजे स्वागत द्वार ग्राहकों का अभिनंदन करते हुए नजर आ रहे हैं। ग्राहकों में भी पहले से दोगुना उत्साह है, इसलिए बाजारों में दूसरे दिन भी धनवर्षा होगी। बर्तन, सराफा, आटोमोबाइल सेक्टर में बूम रहेगी। सुबह से देर रात तक महंगे और बड़े साइज के आइटम खरीदारी के लिए रविवार को रौनक रहेगी। राजधानी के ज्योतिषाचार्य के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग का साथ होना धनतेरस पर विशेष है। वहीं दोनों दिन शाम के समय प्रदोष व्यापिनी का संयोग विशेष फलदायी है, जो कभी-कभार ही बनता है। धनतेरस पर भंगराज योग भी बन रहा है। यानी कि शनिवार को शाम 4:19 मिनट होते ही त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हुई जिसे धनतेरस के रूप में मनाने की मान्यताएं हैं। खास यह है कि लगातार दूसरे दिन रविवार को शाम तक यह तिथि रहेगी। इसलिए मनचाहे समय में 24 घंटे के दुर्लभ संयोग में अपने बजट के अनुसार की गई खरीदारी अक्षय फलदायी, समृद्धि कारक का संकेत है, क्योंकि ग्रह और गोचर का अनुकूल होना बहुत ही संयोग माना गया है। कारोबारी भी दो दिन की धनतेरस को लेकर काफी उत्साहित है।

Related Articles

Back to top button