ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

अयोध्या में पीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, बिना पूछताछ नहीं मिल रहा प्रवेश

महराजगंज: महराजगंज जिले से सटे भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।दीपावली के पावन पर्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन को लेकर महराजगंज जिले से सटे भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से चौकसी बरत रही हैं। नेपाल से आने वाले सभी लोगों पर जवानों की कड़ी निगाह है।बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आने वाले हैं। साथ ही दीपावली का त्यौहार भी लोग मना रहे हैं। ऐसे में घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसियां सोनौली सीमा सहित पगडंडियों पर भी डेरा डाले हुए हैं। साथ ही एसएसबी और पुलिस के जवान सरहद की निगहबानी के लिए गस्त बढ़ा दिए गए हैं।महराजगंज जिले से सटे भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।पूछताछ के बाद ही मिल रहा प्रवेशसोनौली मुख्य नाका पर सघन जांच पड़ताल किया जा रहा है। पूछताछ के बाद ही लोगों को भारत में प्रवेश करने दिया जा रहा है। जिले से लगी नेपाल सीमा पर स्थित हरदी डाली, डांडा हेड, मुडिला, चंडी थान, श्यामकाट, भगवानपुर, संपत्तिहा हैं, जैसे पगडंडी रास्तों पर जवानों की कड़ी नजर है। सहायक सेनानायक ललित मोहन डोभाल के साथ एसपी डॉ कौस्तुभ लगातार सीमा की चौकसी पर नजर बनाए हुए हैं। एसपी ने बताया की हर आने जाने वालों की जांच की जा रही है, जिससे त्योहारों में खलल डालने वालों के घुसपैठ पर रोक लगाया जा सके।

Related Articles

Back to top button