मध्यप्रदेश
शिवपुरी में महिला के साथ बर्बरता महिला के गुप्तांग को गर्म चिमटों वह फुकनी से जलाया
शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के पड़ोरा ग्राम में खेत में काम कर रही महिला के साथ बर्बरता की सारी हदें पार करने का मामला सामने है। महिला खेत में काम कर रही थी इसी दौरान दो अज्ञात वहशी दंरिदों ने मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात दो लोगों ने मिलकर महिला के निजी अंगों को गर्म चिमटे और फूकनी से दागते हुए जला डाला। महिला को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया है। सिटी कोतवाली में दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। डायरी मायापुर थाने भेजी जा रही है, वहां असल कायमी होने के उपरांत मामले की विवेचना की जाएगी।





