ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

पश्चिम बंगाल से आकर दो दिन तक होटल में ठहरा था युवक, करोड़ों का सोना व 13 लाख कैश समेत युवक गिरफ्तार

अंबिकापुर: पुलिस की हिरासत में आरोपी और उससे बरामद सोने के जेवर व कैश।धनतेरस से एक दिन पहले पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 667 ग्राम 860 मिली ग्राम सोने के अवैध जेवर और 13 लाख 76 सौ रुपए कैश बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के हवाड़ा जिले के रहने वाले 45 वर्षीय विष्णु कुमार तासावर नामक युवक दो दिन पहले ही अंबिकापुर पहुंचा था और यहां के सदर रोड स्थित कंचन होटल के एक कमरे में ठहरा था। पुलिस को यह सफलता एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर दिवाली और धनतेरस में सुरक्षा के मद्देनजर होटल और लॉज की जांच में मिली है।धनतेरस से ठीक एक दिन पहले इतनी बड़ी मात्रा में सोने के अवैध जेवर बरामद होने से पुलिस भी हैरान है। युवक के पास इसके पेपर नहीं है। युवक के पास से बड़ी मात्रा में कैश बरामद होने से आशंका है कि उसने कुछ जेवर बेचा भी है। पुलिस को संदेह है कि टैक्स चोरी करने के लिए पश्चिम बंगाल से यहां के व्यवसायी सोने के जेवर मंगवाते होंगे। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।मामले का खुलासा करते हुए एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। संभाग में एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में अवैध सोना जब्त होने का यह पहला मामला है। पश्चिम बंगाल पुलिस से भी युवक के बारे में जानकारी मंगवाई गई है। मामले के युवक के खिलाफ आईपीसी के धारा 41(1-4)/379 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दुकानदारों को ज्वेलरी खपाने की आशंकाआरोपी के पास मिले 13 लाख रुपए कैश से आशंका जताई जा रही है कि उसने कुछ जेवर बेचा होगा, लेकिन इसकी पुलिस की प्रारंभिक जांच में अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि वह ओडिशा में जेवर बेचने के बाद अंबिकापुर पहुंचा होगा।धनतेरस पर करोड़ों रुपए की ज्वेलरी का होता है कारोबारधनतेरस में शहर में ही सोने-चांदी के जेवरों की जमकर खरीदारी होती है। पहले के सालों में इस दिन 8 से 10 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर का कारोबार होता है। दुकानदार भी इसकी पहले से तैयारी करते हैं। एक करोड़ के जेवर के साथ बंगाल के युवक के पकड़े जाने माना जा रहा है कि आर्डर पर सोने का कच्चा माल खपाने की तैयारी होगी।आशंका- पहले आर्डर लेने आया होगा, अब सप्लाई करने पहुंचाविष्णु कुमार तासावर पहले भी अंबिकापुर आ चुका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह शहर के भौगोलिक स्थिति से पूरी तरह जानकार है। हालांकि अभी यह बात सामने नहीं आई है कि वह पहले भी सोने का जेवर लेकर आया था या नहीं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि वह पहले आर्डर लेने आया होगा, फिर जेवर लेकर डिलीवरी करने पहुंचा।ओड़िशा के रास्ते अंबिकापुर पहुंचा था आरोपीएएसपी ने बताया कि विष्णु कुमार तासावर ट्रेन के जरिए ओडिशा के झारसुगड़ा पहुंचा था। यहां से किराए के ट्रैक्सी लेकर वह दो दिन पहले अंबिकापुर पहुंचा और कंचन होटल के कमरा नंबर 106 में ठहरा था। युवक से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही परिणाम सामने आएगा।

Related Articles

Back to top button