ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

उमरिया रेलवे ट्रेक पर मिला लापता पुत्र का शव; पुलिस ने शुरू की छानबीन

जबलपुर: जबलपुर के आशीष हॉस्पिटल के संचालक डॉ एमपी गुप्ता के बेटे डॉ शिवकांत गुप्ता का शव आज सुबह उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में मिला। शव को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के करीब 1 किलोमीटर आगे रेलवे ट्रेक से बरामद किया हैं। पुलिस को अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़े होने की सूचना मिली थी। जहां पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करते हुए जबलपुर पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद फाटो के आधार पर मृतक की पहचान लापता डॉ शिवकांत गुप्ता के रूप में हुई है।मामले की जानकारी लगते हुए मदनमहल थाना पुलिस और शिवकांत के परिजन उमरिया के लिए रवाना हुए। पुलिस के मुताबिक अस्पताल संचालक के बेटे ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घर से कार लेकर निकला था मृतकमदनमहल पुलिस के मुताबिक आशीष हॉस्पिटल के संचालक एमपी गुप्ता नेपियर टाउन निवासी के 40 वर्षीय पुत्र डॉशिवकांत गुप्ता 20 अक्टूबर की सुबह साढ़े 5 बजे अपनी कार से घर से रवाना हुए थे। लेकिन इसके बाद उनका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने अपने रिश्तेदार, परिचितों और शिवकांत गुप्ता के दोस्तों से उनके बारे में जानकारी ली थी। लेकिन कहीं भी शिवकांत का पता नहीं चला था। जिसके बाद परिजनों ने मदनमहल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Related Articles

Back to top button