ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

बदरीनाथ पहुंचे पीएम,माणा में करेंगे जनसभा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वह केदारनाथ, बदरीनाथ व माणा में 3400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं। इनमें केदारनाथ व हेमकुंड साहिब रोपवे और चीन सीमा से लगे माणा क्षेत्र में दो राजमार्गों से संबंधित योजनाएं शामिल हैं।प्रधानमंत्री के विशेष विमान के उतरने से पहले ही तीर्थयात्रियों को देवदर्शनी में रोका गया है।आम लोगों को अपने साथ सिर्फ मोबाइल फोन लाने की अनुमति है।कैरी और हैंड बैग सहित अन्य किसी तरह की सामग्री पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बदरीनाथ पहुंच गए हैं। यहां वह आधे घंटे तक पूजा-अर्चना करेंगे। बात दें कि प्रधानमंत्री दूसरी बार बदरीनाथ पहुंचे हैं।प्रधानमंत्री के आगमन पर बदरीनाथ को जीरो जोन किया जाएगा। इस दौरान वाहनों को रोकने के लिए देव दर्शनी और बस अड्डा सहित विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को ध्‍यान में रखते हुए बदरीनाथ धाम को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। वह देश के अंतिम गांव माणा में जनसभा और संवाद करेंगे। भोटिया जनजाति के लोग स्वागत गान गाएंगे, वहीं पौंणा नृत्य की भी प्रस्तुति दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button