ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बेटा नहीं होने पर देता है उलाहना; पत्नी ने दर्ज करवाई FIR

गुना। गुना में बेटा नहीं होने पर पति ने पत्नी को बेसुध होने तक मारा। सास-ससुर देखा तो शराब में धुत बेटे को समझाने पहुंचे। बड़ी मुश्किल से उसने महिला को छोड़ा। पत्नी अपने पिता के साथ मायके पहुंची और केस दर्ज करवाया।मामला शहर की अन्नपूर्णा कॉलोनी का है। कल्पना शर्मा (40) ने बताया कि उसकी शादी को 15 वर्ष हो चुके हैं। हेमंत शर्मा से उनकी शादी हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद ही बेटी पैदा हुई। उसकी उम्र वर्तमान में 14 वर्ष है। दो-तीन दिन पहले उसका पति शराब पी कर घर आया। देर रात उसने आते ही गाली-गलौच शुरू कर दी। वह बेटा न होने का उलाहना देकर महिला से विवाद करने लगा। उसने महिला के साथ मारपीट भी की। मारपीट में वह बुरी तरह घायल हो गई। उसके सास-ससुर और बेटी ने आकर उसे बचाया।महिला अपने पिता के साथ थाने पहुंची और पूरी घटना बताई। उसने बताया कि पति काफी परेशान करता है। आये दिन उसके साथ मारपीट की जाती है। महिला की शिकायत पर कोतवाली में आरोपी पति के खिलाफ FIR की गई है। उस पर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button