ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

2 दिन नहीं होगी साफ-सफाई; त्योहारी सीजन में अनिश्चित करने की चेतावनी

अंबाला: नगर परिषद अंबाला कैंट के गेट पर बैठ नारेबाजी करते कर्मचारी।नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वार पर प्रदेशभर में निकाय विभाग के सफाई एवं फायर ब्रिगेड के कर्मचारी 2 दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताली कर्मचारी अंबाला में भी नगर निगम, परिषद और पालिका के मेन गेट पर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।मांग पूरी न होने पर त्योहारी सीजन में सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी चले जाने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों के बुधवार व गुरुवार को हड़ताल पर चले जाने के बाद से सफाई व्यवस्था डगमगा जाने के आसार बन गए हैं।अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनीसंघ के राज्य उप प्रधान सेवा राम ने बताया कि संघ के आह्वार पर अंबाला जिले में करीब 800 कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर हैं। कर्मचारी 2 दिन अपना कामकाज पूरी तरह से ठप रखेंगे। कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लेती तो मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। कहा कि सरकार निकाय कर्मचारियों का शोषण कर रही है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को राजस्व विभाग में शामिल कर दिया, जिसका कर्मचारी विरोध कर रहे हैं।रोजगार कौशल निगम बना की वादाखिलाफीइतना ही नहीं, सरकार ने कौशल निगम बना कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की है। कहा कि सरकार चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 2 साल की पॉलिसी बनाकर पक्का करें। जिला प्रधान बीरपाल कांगड़ा, उप प्रधान धर्मेंद्र ने कहा कि सरकार रोजगार कौशल निगम को भंग करें और क्लर्क, ड्राइवर, माली, चौकीदार, इलेक्ट्रीशियन और चपरासी को रोल पर करे। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार समान काम-समान वेतन लागू करने के साथ-साथ जोखिम भत्ता और पुरानी पेंशन बहाल करे।

Related Articles

Back to top button